Kundali Bhagya: शादी की दूसरी एनिवर्सरी पर इमोशनल हुईं श्रद्धा आर्या, शेयर की अनसीन फोटोज

    टीवी अदाकारा श्रद्धा आर्या आज अपनी शादी की दूसरी सालगिरह मना रही हैं। इस खास मौके पर श्रद्धा आर्या ने अपनी शादी की कुछ अनसीन फोटोज फैंस के साथ शेयर की हैं। 

    Kundali Bhagya: शादी की दूसरी एनिवर्सरी पर इमोशनल हुईं श्रद्धा आर्या, शेयर की अनसीन फोटोज

    सीरियल कुंडली भाग्य स्टार श्रद्धा आर्या बीते कुछ समय से लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। पहले तो श्रद्धा आर्या ने अलग ही अंदाज में करवाचौथ मनाकर लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा। जिसके बाद श्रद्धा आर्या ने शान से दीवाली का त्योहार मनाया। इसी बीच श्रद्धा आर्या को जश्न मनाने का एक और मौका मिल गया है। आज श्रद्धा आर्या अपनी शादी की सालगिरह मना रही हैं। आज से 2 साल पहले श्रद्धा आर्या ने शादी की थी। श्रद्धा आर्या और राहुल ने बड़े ही धूमधाम से सात फेरे लिए थे। शादी के 2 साल बीतने के बाद अब श्रद्धा आर्या ने अपनी शादी की कुछ शानदार तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं। 

    कुछ समय पहले ही श्रद्धा आर्या ने एक पोस्ट अपने फैंस के साथ साझा की है। इस पोस्ट में श्रद्धा आर्या दुल्हन के लिबास में नजर आ रही हैं। वहीं राहुल भी दूल्हे के अवतार में कमाल लग रहे हैं। किसी फोटो में श्रद्धा आर्या फेरे लेती दिख रही हैं तो किसी में सैल्फी लेने की कोशिश कर रही हैं। इन शानदार तस्वीरों को शेयर करते हुए श्रद्धा आर्या ने अपने पतिदेव को शादी की सालगिरह की बधाई दी है।

    श्रद्धा आर्या ने इन तस्वीरों को जरिए दिखाया है कि किस तरह से उनकी शादी के 2 साल देखते ही देखते बीत गए। ये तो कल की ही बात लगती है जब श्रद्धा आर्या ने शादी का खुलासा करके सबको चौंका दिया था। शादी के आखिरी दिन तक भी श्रद्धा आर्या ने नहीं बताया था कि वो किसके साथ शादी करने वाली हैं। यही वजह है जो श्रद्धा आर्या की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई थीं। 

    हाल ही में श्रद्धा आर्या ने अपने पति राहुल के साथ दीवाली मनाई थी। दीवाली के दिन श्रद्धा आर्या अपने पति के साथ रंगोली बनाती दिखीं थीं। श्रद्धा आर्या की इन तस्वीरों को देखकर तो फैंस भी जल गए थे। 

    Tags