Kundali Bhagya: करवाचौथ का व्रत रखने से ठीक पहले खाने पर बुरी तरह टूट पड़ीं श्रद्धा आर्या, भुक्खड़ों की तरह खाई सरगी

    करवाचौथ के मौके पर टीवी अदाकारा श्रद्धा आर्या ने भी व्रत रखा है। ऐसे में श्रद्धा आर्या अपनी सहेलियों के साथ जमकर मस्ती करती नजर आईं। 

    Kundali Bhagya: करवाचौथ का व्रत रखने से ठीक पहले खाने पर बुरी तरह टूट पड़ीं श्रद्धा आर्या, भुक्खड़ों की तरह खाई सरगी

    आज देशभर में औरतें करवाचौथ का त्योहार मना रही हैं। ये एक ऐसा त्योहार है जिसकी तैयारी महिलाएं कई महीनों पहले से ही शुरू कर देती हैं। ऐसे में भला टीवी की हसीनाएं कैसे पीछे रह सकती हैं। टीवी की हसीनाएं भी पूरी शान के साथ करवाचौथ का त्योहार मनाना पसंद करती हैं। इस लिस्ट में एक नाम टीवी अदाकारा श्रद्धा आर्या का भी आता है। शादी के बाद श्रद्धा आर्या अपना दूसरा करवाचौथ मना रही हैं। इस खौस मौके पर श्रद्धा आर्या ने बीती रात अपनी सहेलियों के साथ सरगी खाई। इसी बीच श्रद्धा आर्या का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 

    वायरल हो रहे वीडियो में श्रद्धा आर्या अपनी सहेलियों की खूब मजाक बनाती नजर आ रही हैं। वीडियो में श्रद्धा आर्या ने बताया है कि करवाचौथ का व्रत रखने से पहले वो और उनकी सहेलियां किस तरह से खाने पर टूट पड़ती हैं। वीडियो में श्रद्धा आर्या कह रही हैं कि सो ब्यूटीफुल... सो एलीगेंट... हम सभी आज किसी गाय की तरह सरगी खा रही हैं। श्रद्धा आर्या की ये बात सुनकर उनकी सहेलियों की हंसी छूट गई। 

    इस वीडियो को शेयर करते हुए श्रद्धा आर्या ने लिखा कि ये एक सच्ची कहानी है। हर बार उनके साथ ऐसा ही होता है। लगता है कि श्रद्धा आर्या को अपनी सरगी खाने का अंदाज कुछ खास पसंद नहीं आ रहा है। अब ये तो हर कोई जानता है कि श्रद्धा आर्या अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं। बीते कई महीनों से खबर आ रही है कि श्रद्धा आर्या की मां बनने वाली हैं। इतना ही नहीं लोगों ने तो अब श्रद्धा आर्या को मोटी तक कहकर बुलाना शुरू कर दिया है। 

    हालांकि श्रद्धा आर्या को ट्रोलिंग से कोई फर्क नहीं पड़ता। श्रद्धा आर्या अक्सर अपनी सहेलियों के साथ जमकर मस्ती करती नजर आ जाती हैं। इस दौरान श्रद्धा आर्या को जमकर पेटपूजा भी करते देखा जाता है। 

    Tags