इंडियन आइडल 13: माधुरी दीक्षित ने रीक्रिएट किया फिल्म साजन का ये सीन, 30 सालों बाद भी वहीं अदाएं

    30 साल पहले भी इन्हीं अदाओं से माधुरी ने जीत लिया था लोगों का दिल ...देखिये ये वीडियो 

    इंडियन आइडल 13: माधुरी दीक्षित ने रीक्रिएट किया फिल्म साजन का ये सीन, 30 सालों बाद भी वहीं अदाएं

    माधुरी दीक्षित इंडियन आइडल 13 के मंच पर आने वाली हैं। ये पहला मौका है जब एक्ट्रेस इतने सीजन में पहली बार नज़र आयेंगी। ये खास एपिसोड माधुरी के नाम रहने वाला है। उनकी फिल्मों के गाने गाये जायेंगे और खूब डांस देखा जायेगा।

    माधुरी ने बातचीत के दौरान सभी को बताया कि शो पर उनका कितना ग्रैंड स्वागत किया गया था। फिल्मसिटी में घुसते ही बैंड बाजे मौजूद थे। कई डांसर्स ने डांस कर एक्ट्रेस का स्वागत किया। शो पर माधुरी ने ये भी बताया कि वो ये सीजन फॉलो कर रही हैं और कई कंटेस्टेंट उनके फेवरेट हैं। एक्ट्रेस ने यहां 'चोली के पीछे क्या है गाने पर डांस भी किया। देखिये माधुरी की ये मस्त अदाएं।

    खास बात ये है कि माधुरी ने अपनी फिल्म साजन के गाने ‘बहोत प्यार करते हैं’ के सीन को दोबारा रीक्रिएट किया। ये फिल्म 1993 में आई सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी। फिल्म का म्यूजिक सुपरहिट था। माधुरी ने अपनी इसी फिल्म का गाना वैसे ही लिप्सिंग किया जैसे उन्होंने फिल्म में किया था। इतने सालों में उनकी अदाओं में कोई बदलाव नहीं आया है। उनके चेहरे के एक्सप्रेशन बिलकुल 30 साल पहले फिल्म जैसे ही थे।

    बता दें, माधुरी खुद सिंगिंग पसंद करती हैं। उन्हें कई रियलिटी शोज़ में गाना गुनगुनाते हुए देखा गया है। अब वो खुद देश के सबसे बड़े रियलिटी शो में पहुंची हैं। ऐसे में उन्हें भी गाना गाते देखने का इंतजार हो रहा है।

    वर्क फ्रंट की बात करें तो धक धक गर्ल माधुरी फिल्मों के साथ OTT प्लेटफार्म और टीवी पर भी एक्टिव हैं। हाल में एक्ट्रेस को झलक दिखला जा का 10 वां सीजन जज करते हुए देखा गया था। एजी एक्ट्रेस को उनके अगले प्रोजेक्ट में देखने का इंतजार हो रहा है। माधुरी हिंदी फिल्मों में साथ मराठी सिनेमा में भी एक्टिव हैं।

    Tags