Mangal Lakshmi: दूसरी अनुपमा बनकर तहलका मचाने निकली टीवी की संध्या बींदणी, TRP लिस्ट में आएगा भूचाल

    टीवी अदाकारा सीरियल मंगल लक्ष्मी के जरिए टीवी पर दोबारा वापसी करने वाली हैं। 

    Mangal Lakshmi: दूसरी अनुपमा बनकर तहलका मचाने निकली टीवी की संध्या बींदणी, TRP लिस्ट में आएगा भूचाल

    दीपिका सिंह सीरियल दिया और बाती हम के जरिए टीवी की दुनिया पर कई साल राज कर चुकी हैं। एक जमाना था जब लोग दीपिका सिंह को संध्या बींदणी के नाम से जानते थे। स्टार प्लस के इस शो के खत्म होने के बाद दीपिका सिंह ने टीवी से कुछ समय के लिए ब्रेक ले लिया था। इस दौरान दीपिका सिंह ने अपनी शादीशुदा जिंदगी पर फोकस किया। पति को लंबा समय देने के बाद दीपिका सिंह एक बार फिर से टीवी पर लौटने की तैयारी कर रही हैं। हाल ही में दीपिका सिंह के नए शो मंंगल लक्ष्मी का प्रोमो शेयर किया गया था। 

    इस शो में दीपिका सिंह एक आम घरेलू औरत की तरह घर के काम करती नजर आ रही हैं। इसी बीच सीरियल मंगल लक्ष्मी के मेकर्स ने एक और प्रोमो शेयप कर दिया है। इस प्रोमो में दीपिका सिंह अपने पति और ससुराल के बीच उलझती नजर आ रही हैं। प्रोमो में दिखाया गया है। मंगल और लक्ष्मी की शादी बिना मर्जी के हुई है। यही वजह है जो पति के होते हुए भी दीपिका सिंह का किरदार पूरे घर में अकेला है। 

    बावजूद इसके दीपिका सिंह अपनी हर जिम्मेदारी को निभाती नजर आ रही हैं। मंगल लक्ष्मी के प्रोमो में दीपिका सिंह किचेन में खाना बनाती नजर आ रही हैं। दीपिका सिंह के इस अंदाज को देखकर फैंस चौंक गए हैं। लोगों ने दीपिका सिंह के लुक और शो की तुलना अनुपमा से करनी शुरू कर दी है। दीपिका सिंह का पति भी वनराज की तरह अपनी पत्नी को जरा भी भाव नहीं देता है। 

    सीरियल मंगल लक्ष्मी की लगातार अनुपमा से तुलना की जा रही है। लोग कह रहे हैं कि शो में दीपिका सिंह का किरदार अनुपमा की तरह दिख रहा है जो कि सर्वगुण संपन्न है। अब दीपिका सिंह का किरदार अनुपमा की तरह है या फिर नहीं ये तो आने वाला समय ही बताएगा। 

    Tags