घनी सयानी गाना: एमसी स्क्वायर को दीवाना बनती दिखीं शहनाज गिल, पहली बार रैप कर लुटी महफिल

    शहनाज गिल के साथ एमसी स्क्वायर का गाना घनी सयानी रिलीज किया जा चुका है। गाने में दोनों कमाल की काम करते हुए दिखाई दिए हैं। देखिए कैसे पहली बार हरियाणवी बोलती दिखी हैं शहनाज गिल। 

    <p>एमसी स्क्वायर और शहनाज गिल&nbsp;</p>

    एमसी स्क्वायर और शहनाज गिल&nbsp;

    बिग बॉस फेम शहनाज गिल का नया गाना घनी सयानी आज रिलीज हो गया है। इस गाने में वो हसल विनर एमसी स्क्वायर के साथ दिखाई दे रही हैं। हाल ही में उनके गाने से जुड़ा टीजर हुआ था। गाने में दोनों काफी कमाल के लग रहे हैं। हरियाणवी छोरे के साथ पंजाबी गर्ल की जोड़ी इस गाने में काफी कमाल की लग रही हैं। दोनों की जोड़ी इस गाने में काफी कमाल की लग रही हैं। शहनाज गिल इस गाने में गोल्डन कलर की ड्रेस पहने हुए नजर आई हैं। साथ ही एमसी स्क्वायर भी गोल्डन आउटफिट में दिखाई दे रहे हैं। शहनाज गिल ने इस गाने में अपनी आवाज दी है। 

    घनी सयानी गाने की शुरुआत में एमसी स्क्वायर पानी की तलाश में रेगिस्तान के अंदर भटकते हुए दिखाई देते हैं। बाद मे एमसी स्क्वायर को एक तलाब मिलता है। जिसके साइड में एक बोर्ड लगा होता है, जिस पर लिखा होता है ये पानी जहरीला है इसके पीना मत। लेकिन एमसी स्क्वायर को बहुत प्यास लग होती है और वो पानी जैसे ही पीने जा रहा होता है तभी वहां शहनाज गिल की एंट्री हो जाती है। जोकि पीने का पानी लेकर उनके पास पहुंचती है। शहनाज एमसी स्क्वायर को पानी पीलाती है और उनकी खूबसूरती देखकर वो कायल हो जाते हैं। वो शहनाज का पीछा करते हैं लेकिन अचानक से गायब हो जाती है। गाने में शहनाज काफी सेक्सी लगती हुई दिखाई दे रही हैं। आप भी यहां देखिए शहनाज गिल औऱ एमसी स्क्वायर का गाना घनी सयानी। 

    गाने घनी सयानी में शहनाज गिल रैप भी कमाल का करती हुई दिखाई दे रही हैं। फैंस इस गाने को देखने के बाद अपनी एक्साइटमेंट बिल्कुल भी नहीं रोक पा रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- शहनाज गिल और एमसी स्क्वायर ने कमाल का कमाल किया है। इसके अलावा दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि शहनाज गिल ने हरियाणी बहुत ही अच्छी तरीके से बोली है।

    Tags