आकांक्षा पुरी के नखरों को चार दिन नहीं झेल पाए मीका सिंह? महीनों पहले ही हो चुका है ब्रेकअप

    हाल ही में मीका सिंह ने ऐलान किया है कि वो और आकांक्षा पुरी अब साथ नहीं हैं। इस खबर ने दोनों के फैंस के बीच खलबली मचा दी है। 

    आकांक्षा पुरी के नखरों को चार दिन नहीं झेल पाए मीका सिंह? महीनों पहले ही हो चुका है ब्रेकअप

    आकांक्षा पुरी टीवी की उन अदाकाराओं में से एक हैं जो कि अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। सालों पहले पारस छाबड़ा के साथ ब्रेकअप करने की वजह से आकांक्षा पुरी ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। जिसके बाद आकांक्षा पुरी ने मीका सिंह के स्वयंवर में जाकर सबको चौंका दिया था। आकांक्षा पुरी वाइल्ड कार्ड के तौर पर मीका सिंह के स्वयंवर में गई थीं। यहां पर आते ही आकांक्षा पुरी ने मीका सिंह का दिल जीत लिया। वह बात अलग है कि आकांक्षा पुरी और मीका सिंह सालों से एक दूसरे को जानते हैं। 

    स्वयंवर होने के बाद आकांक्षा पुरी और मीका सिंह दोनों ही अपने काम पर लग गए। ऐसे में लोगों को लग रहा था कि आकांक्षा पुरी और मीका सिंह के बीच सब कुछ ठीक नहीं है। आकांक्षा पुरी और मीका सिंह के ब्रेकअप की खबर भी आ चुकी हैं। इसी बीच मीका सिंह ने अपने और आकांक्षा पुरी के रिश्ते को लेकर एक चौंकाने वाला बयान दे दिया है। मीका सिंह ने बताया है कि उनका और आकांक्षा पुरी का ब्रेकअप काफी समय पहले ही हो गया था। 

    टाइम्स ऑफ इंडिया से इस बारे में बात करते हुए मीका सिंह ने कहा, 'मीका की वोट्टी के दौरान मैं सच में शादी करना चाहता था। परिवार के लोग और दोस्तों ने मुझ पर प्रेशर बनाया हुआ था। सबको लगता है कि मुझे शादी कर लेनी चाहिए। मेरी उम्र निकली जा रही है। यही वजह है जो मैंने मीका के स्वयंवर को हां कहा था। इस शो में मैंने आकांक्षा पुरी को चुना था। हालांकि जल्द ही मुझे समझ आ गया कि हम दोनों एक दूसरे के लिए नहीं बने हैं।'

    आगे मीका सिंह ने कहा, 'सिंगर होने की वजह से मैं अक्सर देश से बाहर रहता हूं। मैं कॉन्सर्ट्स में व्यस्त रहता हूं। वहीं आकांक्षा पुरी एक अदाकारा है। टीवी में काम करने की वजह से आकांक्षा पुरी ज्यादा शहर से बाहर नहीं जा सकती। अगर वो भी एक सिंगर होती तो मेरे लिए उसके साथ रहना काफी आसान होता। हमें साथ में समय बिताने के लिए ही नहीं मिलेगा। मैं बस ये कह सकता हूं कि मेरा शो स्क्रिपेटड नहीं था।'

    Tags