'तारक मेहता...' की मुनमुन दत्ता ने गुरमीत चौधरी के घर मनाई गणेश चतुर्थी, सामने आई फोटो

    गुरमीत चौधरी के घर पहुंची तारक मेहता की ये एक्ट्रेस, गणपति बप्पा का लिया आशीर्वाद

    'तारक मेहता...' की मुनमुन दत्ता ने गुरमीत चौधरी के घर मनाई गणेश चतुर्थी, सामने आई फोटो

    गणेश चतुर्थी का सभी को बेसब्री से इंतजार रहता है और साल 2023 में मौका आ गया है। पूरे देशभर में गणपति बप्पा का घरों में धूमधाम से स्वागत किया जा रहा है। मुंबई में गणेश चतुर्थी का विशेष महत्व है और बॉलीवुड स्टार्स इस त्यौहार को काफी उत्साह के साथ मनाते हैं। एक्टर गुरमीत चौधरी ने अपने घर पर गणपति बप्पा को विराजमान किया। उनके घर पर 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता उर्फ बबीता जी समेत कई स्टार्स भगवान गणेश के दर्शन करने पहुंचे। 

    गुरमीत चौधरी अपने घर पर भगवान गणेश को लेकर आए हैं। इस मौके पर उनके घर पर मुनमुन दत्ता सहित तमाम सितारों ने गणपति बप्पा के सामने माथा टेका है। एक्ट्रेस मुनमुन मल्टीकलर प्रिंटेड कुर्ती के साथ ग्रीन कलर के पलाज़ो में एक्टर के घर पहुंची। इस ट्रेडिशनल ऑउटफिट में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत नजर आ रही थी।

    उन्होंने गुरमीत की पत्नी, देबिना चौधरी के साथ भव्य रूप से सजी हुई गणपति मूर्ति की पूजा की और आशीर्वाद लिया। 

     मुनमुन दत्ता गणपति दर्शन के लिए गुरमीत चौधरी के घर पहुंचने वाली अकेली सेलिब्रिटी नहीं है। इसके अलावा 'खतरों के खिलाड़ी 13' की नायरा बनर्जी ने भी उनके घर जाकर उत्सव की चमक बढ़ा दी। तो वही एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे भी अपने पति विक्की जैन के साथ गुरमीत के घर बप्पा के दर्शन करने पहुंची। गुरमीत चौधरी का घर बेहद खूबसूरत तरीके से सजाया गया। एक्टर ने अपनी पत्नी देबिना और अपनी दो प्यारी बेटियों के साथ बेहद खूबसूरत ट्रेडिशनल ऑउटफिट कैरी कर उत्सव की रौनक बढ़ा दी। 

    चौधरी परिवार ने इस खूबसूरत फंक्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर फैंस को अपने घर विराजे गणेश भगवान की मूर्ति दिखाई है। साथ में उन्होंने गणेश भगवान की रीति रिवाजों से पूजा कर आशीर्वाद लिया। गणेश चतुर्थी उत्सव शुरू होते ही गुरमीत चौधरी के घर उत्सव का माहौल है। इस मौके पर मुनमुन दत्ता, नायरा बनर्जी और अंकिता लोखंडे जैसी फेमस एक्ट्रेसेस ने उत्सव में अपनी खूबसूरती से ग्लैमर का तड़का लगा दिया। अन्य सेलिब्रिटीज ने भी कपल के घर गणपति दर्शन कर बप्पा का आशीर्वाद लिया।

    Tags