नागिन 6 के सिंबा नागपाल ने अनाथालय में मनाया अपने बर्थडे, लोग बोले- दिल जीत लिया

    सिंबा नागपाल ने अपना जन्मदिन अनाथालय में मनाया है। उनको इस तरह से देखकर लोगों में उनके लिए प्यार बढ़ गया है। उनकी इस सेलिब्रेशन की फोटोज और वीडियो वायरल हो रही हैं।

    नागिन 6 के सिंबा नागपाल ने अनाथालय में मनाया अपने बर्थडे, लोग बोले- दिल जीत लिया

    बिग बॉस 15 फेम और नागिन 6 एक्टर सिंबा नागपाल न सिर्फ टैलेंटेड एक्टर हैं बल्कि वो एक बेहतरीन इंसान भी हैं। उनका 25 सितंबर को जन्मदिन था। हर शख्स की तरह उन्होंने भी अपना जन्मदिन मनाया है। लेकिन कमाल की बात ये है कि उन्होंने ये बर्थडे किसे बड़े होटल या रेजॉर्ट में सेलिब्रेट नहीं किया बल्कि एक अनाथालय में मनाया है। ये देखकर तो लोग उनकी सादगी के दीवाने हो गए हैं। सोशल मीडिया पर अब उनके अनाथालय जाने की वीडियोज और फोटोज काफी छा रही हैं। 

    वीडियोज और फोटोज में साफ देखा जा सकता है कि सिंबा नागपाल एक अनाथालय मे बच्चों के बीच हैं। एक बच्चा सामने गाना गा रहा है। उन छोटे बच्चों के बीच में बैठकर सिंबा नागपाल फोन से सामने वाले बच्चे की वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहे हैं। वो बच्चों के बीच काफी खुश नजर आ रहे हैं। ये वाकई में एक दिल छू लेने वाला नजारा लग रहा है। फैंस अब उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। कोई उन्हें कह रहा है कि वो काफी डाउन टू अर्थ हैं तो कोई कह रहा है कि उन्होंने दिल जीत लिया ऐसा करके। 

    सिंबा नागपाल टीवी की दुनिया में एक अच्छा खासा नाम बन गया है। सिंबा को सबने नागिन में ऋषभ के तौर पर तो देखा ही साथ ही उनको बिग बॉस 15 में देखना भी काफी मजेदार था। वो बढ़चढ़ कर टास्क वगैरह में हिस्सा लेते थे और गेम को एंजॉय करते थे। हालांकि उनका सफर ज्यादा लंबा नहीं था। फिलहाल नागिन 6 में सिंबा का किरदार ऋषभ उम्रदराज हो गया है क्योंकि शो में लीप आ गया है। वो और प्रथा दोनों की उम्र हो गई है। दोनों की अब एक बेटी प्रार्थना को दिखाया जा रहा है जिसका रोल खुद तेजस्वी प्रकाश ही निभा रही हैं।

    Tags