बार में दिल खोलकर नाचते दिखें नकुल मेहता, यूजर्स बोले- एक ही इंसान में इतना टैलेंट कैसे?

    टीवी एक्टर नकुल मेहता इस वक्त लोगों के बीच अपने डांस को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। उन्होंने एक वीडियो अपना सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें वो जबरदस्त नजर आ रहे हैं। 

    बार में दिल खोलकर नाचते दिखें नकुल मेहता, यूजर्स बोले- एक ही इंसान में इतना टैलेंट कैसे?

    टीवी इंडस्ट्री के सबसे बेहतरीन एक्टर्स की लिस्ट में नकुल मेहता का नाम हमेशा बना रहता है। एक्टर अपनी एक्टिंग के अलावा डांस को लेकर भी फैंस के बीच छाए रहते हैं। नकुल मेहता सोशल मीडिया पर अपना डांस करते हुए का वीडियो एक नहीं बल्कि कई बार शेयर कर चुके हैं। हाल ही में उन्होंने अपने डांस करते हुए का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। एक बार के अंदर नकुल मेहता अपने डांस पार्टनर के साथ जमकर डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

    दरअसल सोशल मीडिया पर जो वीडियो हो रहा है। उसके अंदर नकुल मेहता अपने मेल पार्टनर के साथ एक बार में डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में नकुल बाबू जी धीरे चलना गाने पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। उनके डांसिंग स्टाइल को देखकर उनके फैंस का खुश होते नजर आए हैं। आप भी यहां देखिए सोशल मीडिया पर वायरल होता हुआ नुकुल मेहता का शानदार वीडियो। 

    नकुल मेहता के डांस को देख उड़े फैंस के होश

    नकुल मेहता को डांस करता देख फैंस वीडियो पर कमेंट्स करते हुए दिखाई दिए हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- बहुत ही शानदार काम। दूसरे यूजर ने भी नकुल के डांस की तारीफ करते हुए लिखा- मिस्टर मेहता हमें बताइए कौन इतना शानदार आखिर कैसे हो सकता है? तीसरे यूजर ने लिखा- क्या गजब के मूवस किए हैं। इससे पहले भी नकुल मेहता ने एक वीडियो अपने डांस करते हुए का शेयर किया था। वीडियो में नकुल मेहता स्कर्ट पहने हुए डांस करते नजर आए थे। उस वीडियो के लिए भी उन्होंने फैंस से वाहवाही लुटी थी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नकुल मेहता के सीरियल इश्कबाज के तीसरे सीजन को लेकर कुछ वक्त पहले अफवाह उड़ी थी। ऐसा कहा जा रहा था कि इसका तीसरा पार्ट आने वाला है, लेकिन बाद में इस चीज से मेकर्स ने इनकार कर दिया था।

    Tags