नेहा मर्दा को प्रेग्नेंसी में कॉम्प्लिकेशन होने पर एमरजेंसी में ले जाया गया हॉस्पिटल, डॉक्टर की निगरानी में एक्ट्रेस

    नेहा मर्दा जो अपनी प्रेग्नेंसी के आखिरी फेस में है, उन्हें कुछ कॉम्प्लिकेशन के कारण अस्पताल में भर्ती करना पड़ा।

    <p>नेहा मर्दा</p>

    नेहा मर्दा

    टीवी एक्ट्रेस नेहा मर्दा एंटरटेनमेंट की जानी-मानी एक्ट्रेसेस में से एक हैं और उनकी बड़ी संख्या में फैंस फॉलोइंग हैं। हिट और सबसे लंबे समय तक चलने वाले शो बालिका वधु में उन्होंने गेहना की भूमिका निभाने के बाद प्रसिद्धि हासिल की थी। नेहा कई सालों तक इस शो का हिस्सा रहीं और अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लिया। इसके अलावा उन्होंने कई शोज में भी हिस्सा लिया। नेहा पिछले कुछ सालों से लाइमलाइट से दूर हैं लेकिन फिर भी अपने फैन्स से सोशल मीडिया के जरिए जुड़ी रहती है। इन दिनों एक्ट्रेस अपनी प्रेग्नेंसी की वजह से सुर्खियों में बनी हुई हैं। 

    कुछ दिनों पहले नेहा मर्दा ने सोशल मीडिया पर अपने पति आयुष्मान अग्रवाल के साथ अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी। हाल ही में आई अपडेट के मुताबिक नेहा, जो अपनी प्रेग्नेंसी के आखिरी फेस में है, उन्हें कुछ कॉम्प्लिकेशन के कारण अस्पताल में भर्ती भर्ती करना पड़ा है। सूत्रों के अनुसार, बालिका वधू की एक्ट्रेस को भर्ती होने के लिए ले जाया गया था और 2 दिनों से उन्हें करीबी निगरानी में रखा गया है। हालांकि, इसके पीछे की वजह फिलहाल सामने नहीं आ पाई है। 

    पर्सनल फ्रंट पर नेहा की शादी आयुष्मान अग्रवाल नाम के बिजनेसमैन से हुई है। एक्ट्रेस कुछ समय से शो में नहीं दिखाई दी हैं, लेकिन वो सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर रील्स बनाती और ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती नजर आती हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बालिका वधु में एक्ट्रेस करने से पहले, नेहा ने 2005 में साथ रहेगा ऑलवेज के साथ अपनी शुरुआत की और फिर घर एक सपना में एक्टिंग की। इसके बाद, नेहा देवों के देव...महादेव, डोली अरमानों की, पिया अलबेला, लाल इश्क और अन्य जैसी कई सफल शोज का हिस्सा रहीं। एक्ट्रेस ने इन शो में अपने किरदारों के साथ न्याय किया और अपने प्रदर्शन से लोगों को प्रभावित किया।

    Tags