अपने बर्थडे बैश में पटाखा बनकर पहुंचीं निया शर्मा, रवि दुबे और अर्जुन बिजलानी संग मचाया हंगामा

    टीवी की नागिन निया शर्मा आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर निया ने अपने खास दोस्तों के एक शानदार पार्टी दी थी।

    अपने बर्थडे बैश में पटाखा बनकर पहुंचीं निया शर्मा, रवि दुबे और अर्जुन बिजलानी संग मचाया हंगामा

    निया शर्मा टीवी की उन अदाकाराओं में से एक हैं जो कि अक्सर अपनी बोल्डनेस की वजह से सुर्खियों में बनी रहती है। निया शर्मा जब जब मीडिया के सामने आती हैं तब तब फैंस के बीच में हंगामा मच जाता है। वैसे आज का दिन निया शर्मा के लिए बेहद खास है। आज निया शर्मा अपना जन्मदिन मना रही हैं। आज निया शर्मा 33 साल की हो गई हैं। अपने बर्थडे के मौके पर निया शर्मा ने बीती रात दोस्तों को एक शानदार पार्टी दी थी। इस पार्टी में निया शर्मा व्हाइट कलर का गाउन पहने नजर आईं। 

    आते ही निया शर्मा को मीडिया ने चारों तरफ से घेर लिया। जिसके बाद निया शर्मा ने मीडिया के सामने खूब पोज दिए। इस दौरान निया शर्मा के चेहरे पर गजब की स्माइल थी। पार्टी में जाने के बाद निया शर्मा ने अपने दोस्तों के साथ केक कट किया। निया शर्मा की बर्थडे पार्टी में टीवी के कई सितारे नजर आए। इन सितारों में रवि दुबे और अर्जुन बिजलानी का नाम भी शामिल है। 

    निया शर्मा के बर्थडे बैश में शालीन भनोट भी धमाल मचाते नजर आए। कम लोग जानते हैं कि शालीन भनोट निया शर्मा के अच्छे दोस्त हैं। बिग बॉस के दौरान निया शर्मा ने शालीन भनोट को जमकर सपोर्ट किया था। शालीन के अलावा अपने दोस्तों के साथ टीवी की नागिन जमकर पार्टी करती नजर आईं। सुबह से ही निया शर्मा की बर्थडे फोटोज तेजी से वायरल हो रही हैं। 

    लोग लगातार निया शर्मा को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि जन्मदिन के दिन निया शर्मा और भी हसीन लग रही हैं। गौरतलब है कि निया शर्मा इस समय टीवी की दुनिया से दूर चल रही हैं। ऐसे में फैंस निया शर्मा की वापसी का इंतजार कर रहे हैं। लोग अब भी निया शर्मा का नागिन अवतार नहीं भुला पाएंगे। यही वजह है जो लोग आज भी निया शर्मा को टीवी की नागिन के नाम से बुलाना पसंद करते हैं। 

    Tags