सलमान खान पर कमेंट करके पछता रही हैं पलक तिवारी, बुरी तरह फंसते ही मारा यूटर्न

    श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी ने एक बार फिर से सलमान खान के नो नेकलाइन रूल को लेकर कमेंट कर दिया है। 

    सलमान खान पर कमेंट करके पछता रही हैं पलक तिवारी, बुरी तरह फंसते ही मारा यूटर्न

    टीवी अदाकारा श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी के सितारे इस समय बुलंदियों पर हैं। पलक तिवारी ने हाल ही में सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू किया है। सलमान खान की फिल्म के जरिए पलक तिवारी लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं। ईद के मौके पर रिलीज हुई ये फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है। ऐसे में पलक तिवारी लगातार मीडिया से बातचीत कर रही हैं। हाल ही में पलक तिवारी ने सलमान खान के नो नेकलाइन रूल पर कमेंट किया था। जिसके बाद सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया।

     सलमान खान भी पलक तिवारी के इस कमेंट पर बयान देने से खुद को नहीं रोक पाए थे। इसी बीच पलक तिवारी ने इस मुद्दे को रफादफा करने की कोशिश की है। एक बार फिर से पलक तिवारी ने इस मुद्दे पर बयान दे दिया है। पलक तिवारी ने माना है कि वो कई बार गलत बात बोल जाती हैं। ईटाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में पलक तिवारी ने कहा, मेरे बयान को गलत तरीके से पेश किया गया है। हालांकि मुझे इस बात का बुरा नहीं लगा है। 

    आगे पलक तिवारी ने कहा, मैं सलमान खान को काफी समय से जानती हूं। वो एक समझदार इंसान हैं। उनको पता है कि मैं उनके बारे में कोई गलत बयान दे ही नहीं सकती। मैं अपने एक्सपीरियंस से सीख रही हूं। मैंने एक बार जो गलती कर दी है वो दोबारा रिपीट नहीं होने वाली। यही सीखने का तरीका है। मैंने गलती की है। अब ये घटना मैं जिंदगी भर याद रखने वाली हूं।

    क्या था पलक तिवारी का बयान?

    पलक तिवारी ने कहा था कि सलमान खान अपनी फिल्म के सेट पर नो नेकलाइन रूल फॉलो करते हैं। लड़कियां इस रूल के हिसाब से ही सेट पर कपड़े पहनकर आती हैं। हालांकि पलक तिवारी के इस बयान ने सोशल मीडिया पर नए विवाद को जन्म दे दिया था। 

    Tags