प्रियंका चहर और अंकिता गुप्ता की म्यूजिक वीडियो का लुक आया सामने, जानें कब रिलीज होगा सॉन्ग?

    प्रियंका चहर और अंकित गुप्ता के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, सामने आया म्यूजिक वीडियो का पोस्टर, अब बस गाने का रहेगा इंतजार

    प्रियंका चहर और अंकिता गुप्ता की म्यूजिक वीडियो का लुक आया सामने, जानें कब रिलीज होगा सॉन्ग?

    प्रियंका चहर चौधरी और अंकित गुप्ता के बारे में ये खबर तो पहले से थी कि दोनों एक म्यूजिक वीडियो में नजर आने वाले हैं। हाल ही में इस वीडियो शूट के लिए प्रियंका चंडीगढ़ भी पहुंची थीं, जहां अंकित ने उनका ग्रैंड वैलकम किया था। प्रियंक चहर चौधरी ने अब अपनी इस म्यूजिक वीडियो का फर्स्ट पोस्टर शेयर किया है। अंकिता और प्रियंका इसमें एक बेंच पर बैठे नजर आ रहे हैं।

    अंकित और प्रियंका पोस्टर में एक दूसरे को प्यार से देखते हुए नजर आ रहे हैं। इस म्यूजिक वीडियो की बात करें तो गाने का नाम 'कुछ इतने हसीन' है। इसे यास्सेर देसाई ने गाया है और रजत नागपाल ने इसका म्यूजिक दिया है। हालांकि गाना आने में थोड़ा सा टाइम लगेगा। वैसे होली के दिन 8 मार्च को आप इस गाने का टीजर देख सकते हैं। इस पोस्टर के बाद अंकित और प्रियंका के फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। वो लिख रहे हैं कि इस गाने का उनसे इंतजार नहीं हो रहा है।

    प्रियंका और अंकित की जोड़ी को पहली बार कलर्स पर आने वाले शो उडारियां में देखा गया था। दोनों की जोड़ी इतनी पॉपुलर हुई कि दोनों घर घर का नाम बन गए। इतना ही नहीं इसके बाद दोनों बिग बॉस 16 में भी साथ में नजर आए। अब तो एक खबर ये भी आई है कि कपल एक साथ एक नई वेब सीरीज में नजर आएगा। हालांकि अभी कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है। इस वेब सीरीज में प्रियंका ही मेन रोल मे हैं जबकि अंकित कैमियो में नजर आएंगे।

    अंकित गुप्ता वैसे फिलहाल सीरियल जुनूनियत में नजर आ रहे हैं। उनके साथ बिग बॉस 16 के ही एक्स कंटेस्टेंट गौतम विज भी साथ मे हैं। वहीं प्रियंका की बात करें तो उनका नाम शाहरुख खान की फिल्म डंकी के लिए सामने आया है लेकिन इसमें कितनी सच्चाई है ये साफ नहीं हो पाया है।

    Tags