प्रियंका चाहर चौधरी के जन्मदिन पर सरप्राइज देने पहुंचे अंकित गुप्ता, वीडियो हुआ वायरल

    अंकित ने प्रियंका के बर्थडे पर दिया ये बड़ा सरप्राइज 

    प्रियंका चाहर चौधरी के जन्मदिन पर सरप्राइज देने पहुंचे अंकित गुप्ता, वीडियो हुआ वायरल

    बिग बॉस 16 में नज़र आई प्रियंका चाहर चौधरी ने बीती रात अपना 27 वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। इस पल को सेलिब्रेट करने के लिए उनके दोस्त यार साथ नज़र आये। प्रियंका को अपने दोस्तों की तरफ से बर्थडे पर सरप्राइज मिला है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लेकिन अब एक नया वीडियो सामने आया है जिसमें प्रियंका के सबसे खास दोस्त अंकित गुप्ता को इस सरप्राइज का हिस्सा बनते देखा जा रहा है। वीडियो में उन्हें प्रियंका केक काटने के बाद सबसे पहले अंकित के पास लेकर जाती हैं। देखिये-

    इसके अलावा एक और वीडियो है जहां उनके दोस्त उन्हें बर्थडे पर सरप्राइज देते हैं। वो अपने सामने केक्स और लोगों को देख कर हैरान हो जाते हैं। देखिये बर्थडे से दूसरा वीडियो-

    बिग बॉस 16 के दौरान प्रियंका के गेम को ऑडियंस ने काफी पसंद किया था। ऐसी उम्मीद जताई गई थी कि वो ही इस सीजन की विनर होंगी। लेकिन अंत में उन्हें टॉप 2 से बाहर होना पड़ा था। बाद में सीजन MC स्टैन ने जीता था। प्रियंका इस शो की विनर नहीं रही लेकिन उनके पास लगातार काम है। पिछले दिनों उन्हें म्यूजिक वीडियो ‘बारिश आ रही है’ में देखा गया था। उसके अलावा अंकित गुप्ता के साथ भी रील बनाती हुई स्पॉट हुई हैं। दोनों की जोड़ी को इतना पसंद किया गया था कि अब ऑडियंस इन्हें फिर से साथ देखने का इंतजार कर रही है।

    वैसे शो के दौरान सलमान खान ने खुद प्रियंका को उनसे मिलने की बात कही थी। तो आगे आने वाले दिनों में ऐसा हो सकता है कि उन्हें सलमान खान की किसी फिल्म में अहम रोल करने का मौका मिल जाए। फ़िलहाल वो डांस सीख रही हैं और नए प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं।

    Tags