प्रियंका चहर चौधरी इस बॉलीवुड एक्टर के साथ करने जा रही हैं काम, सामने आई ये खबर

    बिग बॉस 16 के बाद अब जाकर प्रियंका चहर चौधरी को मिला नया प्रोजेक्ट, इस हीरो के साथ करेंगी काम

    प्रियंका चहर चौधरी इस बॉलीवुड एक्टर के साथ करने जा रही हैं काम, सामने आई ये खबर

    प्रियंका चहर चौधरी टीवी की जानी एक्ट्रेस हैं। उन्हें उडारियां नाम के शो से हर कोई जानने लग गया था, जिसे रवि दुबे और सरगुन मेहता ने प्रोड्यूस किया था। शो में प्रियंका ने तेजो का रोल निभाया था। लोगों को उनकी अंकित गुप्ता के साथ जोड़ी काफी पसंद आती थी। इसके बाद प्रियंका और अंकित दोनों ही बिग बॉस 16 में नजर आए थे। वहां भी प्रियंका का जलवा बरकरार था। एक्ट्रेस सेकेंड रनर अप बनी थीं। हालांकि उनके फैंस प्रियंका चहर चौधरी को विनर बनते देखना चाहते थे।

    इसके बाद एक्ट्रेस किसी प्रोजेक्ट में नजर नहीं आई हैं। जबकि एक बार ये खबर आई थी कि एक्ट्रेस शाहरुख खान की फिल्म डंकी में नजर आएंगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। ये खबर बाद में गलत साबित हुई थी।

    अब एक्ट्रेस के आगे के प्रोजेक्ट्स के बारे में जानकारी सामने आ रही है। टेलीचक्कर की रिपोर्ट के मुताबिक प्रियंका चहर चौधरी बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा के साथ एक प्रोजेक्ट करने जा रही हैं। हालांकि इस प्रोजेक्ट की डिटेल्स अभी सामने नहीं आई है। लेकिन ये पहली बार होगा जब प्रियंका और रणदीप साथ में काम करेंगे।

    प्रियंका को अकसर सोशल मीडिया पर ही एक्टिव देखा गया है। हाल ही में राजीव अदातिया ने प्रियंका चहर का सरप्राइज बर्थडे मनाया था और इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी छाई थीं। 

    प्रियंका और अंकित की दोस्ती

    अंकित गुप्ता और प्रियंका जब भी साथ आते हैं, तब दोनों साथ छा जाते हैं। लेकिन दोनों ने क्लियर कर दिया है कि वो दोस्त ही हैं। दोनों को उडारियां में भी पसंद किया जाता था और बिग बॉस 16 में भी दोनों को पसंद किया गया था। फैंस तो आस लगाए बैठे हैं कि कब दोनों की साथ में फिर से जोड़ी देखने को मिलेगी। उडारियां के बाद दोनों को फिर से लोग साथ में देखना चाहते हैं। 

    Tags