बर्थडे पर अपने माता पिता से मिलने के लिए तड़प रही है टीवी की राधा, बाढ़ ने रोका घर जाने का रास्ता

    टीवी अदाकारा शिव्या पठानिया ने हाल ही में अपने बर्थडे को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा कर दिया है। 

    बर्थडे पर अपने माता पिता से मिलने के लिए तड़प रही है टीवी की राधा, बाढ़ ने रोका घर जाने का रास्ता

    टीवी अदाकारा शिव्या पठानिया को लोग टीवी की राधा के तौर पर जानते हैं। शिव्या पठानिया कई माइथोलॉजिकल शोज के जरिए लोगों के दिलों पर राज कर चुकी हैं। अब शिव्या पठानिया ओटीटी की दुनिया में धमाल मचाने की तैयारी कर रही हैं। बीते दिन ही यानी 26 जुलाई को शिव्या पठानिया ने अपना जन्मदिन मनाया है। हालांकि शिव्या पठानिया अपने जन्मदिन पर माता पिता के पास नहीं जा सकीं। इस बात का खुलासा खुद शिव्या पठानिया ने किया है। शिव्या पठानिया ने बताया कि किस वजह से उनका अपने होमटाउन जाना नहीं हो पाया है।

    शिव्या पठानिया ने बताया, इस साल मैं अपने परिवार के साथ जन्मदिन मनाना चाहती थी। मैंने शिमजा जाने का प्लान भी बनाया था। हालांकि हिमाचल में मानसून की गड़बड़ी होने से मैं नहीं जा सकी। ऐसे में मेरे अपनों ने मेरे साथ मुंबई में ही जन्मदिन मनाया। पिछले साल मैंने अपना जन्मदिन सीरियल बाल शिव के सेट पर मनाया था। 

    शिव्या पठानिया ने बताया कि उनकी बहन और उनका जन्मदिन एक ही दिन होता है। इस बारे में बात करते हुए शिव्या पठानिया ने कहा, हम दोनों बहनों का जन्मदिन एक ही दिन पड़ता है। हालांकि हम दोनों में 2 साल का अंतर है। मैं अफनी बहन के साथ जन्मदिन नहीं मनाती। मुझे याद है कि अपने सोहलवें जन्मदिन पर हमने एक बड़ी पार्टी दी थी। मेरे माता पिता ने बहन के तौर पर मुझे एक शानदार तोहफा दिया है। मेरी बहन मेरे लिए बहुत खास है। 

    अपने फ्यूचर के बारे में बात करते हुए शिव्या पठानिया ने कहा, मैं अपने करियर में और भी आगे बढ़ना चाहती हूं। मैं अपने परिवार को गर्व महसूस करवाना चाहती हूं। मैं चाहती हूं कि लोग जाने कि शिव्या पठानिया नाम की लड़की कौन है। अगला जन्मदिन आने तक मैं अपने इस लक्ष्य पर काम करूंगी। गौरतलब है कि इस समय हिमाचल प्रदेश में भयंकर बाढ़ आ चुकी हैं। बाढ़ की वजह से शिव्या पठानिया अपने परिवार के पास नहीं जा पा रही हैं। 

    Tags