राखी सावंत को सड़क पर नाचता देख यूजर बोले 'पागल औरत', आदिल को बताया भाड़े का बॉयफ्रेंड

    पहले वो नाचती हैं और जैसे ही आदिल को बाहर आता देखती हैं पेट पकड़ दर्द का बहाना करने लगती हैं। आगे राखी आदिल को पकड़ पर भी कूदने लगती हैं। राखी का ये वीडियो देख यूजर्स उन्हें पागल औरत बता रहे हैं। कुछ ने तो आदिल को भाड़े का बॉयफ्रेंड तक बता

    राखी सावंत को सड़क पर नाचता देख यूजर बोले 'पागल औरत', आदिल को बताया भाड़े का बॉयफ्रेंड

    राखी सावंत को इंडस्ट्री का सबसे बड़ा एंटरटेनर कहा जाता है। सोशल मीडिया पर बॉयफ्रेंड आदिल संग उनके वीडियो खूब वायरल होते हैं। दुनिया को हंसाने वाली उनकी हरकतों को कुछ लोग पंसद करते हैं। वहीं कुछ उन्हें अटेंशन पाने वाली पागल औरत कहते हैं। अब इस बीच उनका एक नया वीडियो समाने आया है। इस वीडियो में राखी को सड़क पर नाचते हुए देखा जा सकता है। पहले वो नाचती हैं और जैसे ही आदिल को बाहर आता देखती हैं पेट पकड़ दर्द का बहाना करने लगती हैं। आगे राखी आदिल को पकड़ पर भी कूदने लगती हैं। राखी का ये वीडियो देख यूजर्स उन्हें पागल औरत बता रहे हैं। कुछ ने तो आदिल को भाड़े का बॉयफ्रेंड तक बता दिया।

    वीडियो में राखी को सड़क पर नाचते देख लोग उनके कांफिडेंट की तारीफ करते हुए उन्हें एंटरटेनिंग बता रहे हैं। देखिये ये वीडियो-

    बता दें, राखी सावंत अपने अफेयर्स और ब्रेकअप को लेकर खबरों में बनी रही हैं। एक्ट्रेस ने दो साल पहले अपनी शादी की तस्वीरें शेयर कर सभी को हैरान कर दिया था। दो सालों तक पति रितेश को दुनिया की नज़र से छुपाये रखा। लेकिन जब बिग बॉस में आने का मौका मिला तो एक्ट्रेस रितेश को लेकर बिग बॉस 15 में पहुंच गई। सीजन खत्म होने के बाद दोनों का रिश्ता भी खत्म हो गया। एक्ट्रेस तभी से आदिल के साथ हैं। उन्हें नए प्यार के साथ नई लाइफ भी मिल गई। दोनों शादी करने की प्लानिंग कर रहे हैं। लेकिन आदिल के परिवार को एक्ट्रेस पसंद नहीं। ऐसे में आदिल के प्यार के लिए राखी ने अपने आप को बदल लिया है। उनका पहनावा अब पहले जैसा नहीं है। राखी के इस बदले अंदाज़ को ऑडियंस पसंद कर रही है।

    Tags