राखी सावंत को सबक सिखाने के लिए शिल्पा शिंदे ने मिलाया आदिल के साथ हाथ, दिखाया मीडिया को एटीट्यूड

    हाल ही में शिल्पा शिंदे का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शिल्पा शिंदे आदिल के साथ हाथ मिलाती नजर आ रही हैं। 

    राखी सावंत को सबक सिखाने के लिए शिल्पा शिंदे ने मिलाया आदिल के साथ हाथ, दिखाया मीडिया को एटीट्यूड

    शिल्पा शिंदे बीते काफी समय से टीवी से दूर हैं। शिल्पा शिंदे को फैंस लंबे समय से टीवी पर मिस कर रहे हैं। इसी बीच शिल्पा शिंदे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शिल्पा शिंदे कुछ ऐसा करती नजर आ रही हैं जिसे देखकर फैंस चौंक गए हैं। हाल ही में शिल्पा शिंदे को आदिल दुर्रानी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में देखा गया है। आदिल दुर्रानी लगातार राखी सावंत पर निशाना साध रहे हैं। आदिल दुर्रानी राखी सावंत को गलत साबित करने में जुटे हुए हैं। ऐसे में आदिल दुर्रानी बार बार मीडिया के सामने विवादित बयान दे रहे हैं। 

    बीते दिन ही आदिल दुर्रानी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया था। इस दौरान शिल्पा शिंदे भी आदिल दुर्रानी के साथ नजर आईं। शिल्पा शिंदे ने आते ही आदिल दुर्रानी से हाथ मिलाया। जिसके बाद शिल्पा शिंदे फैंस के सवालों के जवाब देती नजर आईं। शिल्पा शिंदे ने मीडिया को बताया कि इस समय वो अपनी पर्सनल लाइफ में काफी व्यस्त हैं। व्यस्त होने की वजह से शिल्पा शिंदे ने टीवी से दूरी बनाई हुई है। 

    शिल्पा शिंदे ने कहा कि मेरे फैंस को मुझसे बहुत सारी शिकायतें हैं। मैं बस अपनी दुनिया में मस्त हूं। अगर हर समय मैं टीवी पर दिखती रहूंगी तो फिर बाकी को कब लाइमलाइट मिलेगी। सही पकड़े हैं ना...। शिल्पा शिंदे के इस बयान ने सोशल मीडिया को हिलाकर रख दिया है। हालांकि इस वीडियो में शिल्पा शिंदे ने राखी सावंत या आदिल को लेकर कोई बयान नहीं दिया है। उसके बाद भी लोगों ने शिल्पा शिंदे को आड़े हाथ लेना शुरू कर दिया है। 

    लोग लगातार शिल्पा शिंदे को ट्रोल कर रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि शिल्पा शिंदे राखी सावंत के जरिए लाइमलाइट बटोरने की कोशिश कर रही हैं। कुछ लोग तो ऐसे हैं जो कि शिल्पा शिंदे को बूढ़ी और मोटी तक कहकर बुला रहे हैं। 

    Tags