राम कपूर ने खरीदी करोड़ो की फरारी, पत्नी गौतमी कपूर को करवाई सैर

    एक्टर ने अपना और बीवी गौतमी कपूर का सपना पूरा करते हुए अपने लिए करोड़ो की फरारी कार खरीदी है। इस खबर की जानकारी बॉलीवुड फोटोग्राफर विरल भैयानी ने दी है।

    राम कपूर ने खरीदी करोड़ो की फरारी, पत्नी गौतमी कपूर को करवाई सैर

    एक्टर राम कपूर टीवी और फिल्मों की दुनिया में काफी मशहूर एक्टर हैं। एक ज़माने में उन्हें टीवी का अमिताभ बच्चन कहा जाता था। अब राम कपूर की लाइफ में कुछ बड़ा हुआ है। एक्टर ने अपना और बीवी गौतमी कपूर का सपना पूरा करते हुए अपने लिए करोड़ो की फरारी कार खरीदी है। इस खबर की जानकारी बॉलीवुड फोटोग्राफर विरल भैयानी ने दी है।

    विरल भैयानी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर करते हुए ये जानकारी दी है कि राम कपूर ने फरारी खरीदी है, इस तस्वीर में एक्टर को अपनी नई कार में बैठते हुए देखा जा सकता है। उनके साथ वाइफ गौतमी कपूर भी नज़र आ रही हैं। देखिये यहां-

    राम कपूर के इंस्टाग्राम को देख कर आप समझ सकते हैं कि एक्टर गाड़ियों के लिए कितने जुनूनी हैं। उन्होंने कई ऐसे पोस्ट शेयर किये हैं जो उनके गाड़ियों के ड्रीम से जुड़े हुए हैं। दूसरी तरफ गौतमी कपूर अपनी डांस ग्लास और घर दोस्तों में बिजी हैं। गौतमी को एकाध प्रोजेक्ट में देखा गया है।

    बता दें, राम कपूर को कई टीवी सीरियल में देखा गया है। लेकिन एक्टर को एकता कपूर के शो बड़े अच्छे लगते हैं में राम का किरदार निभा कर खूब पॉपुलैरिटी मिली। राम के साथ साक्षी तंवर प्रिया के किरदार में नज़र आई थीं। इनकी जोड़ी उस समय की नई जोड़ियों को भी पीछे छोड़ चुकी थी। हालांकि, पहले सीजन की जबरदस्त सफलता के बाद नकुल मेहता और दिशा परमार की जोड़ी ने सीजन 2 में राम और प्रिया का किरदार निभाया जो ऑडियंस को इम्प्रेस करने में कामयाब नहीं हो पाया। उम्मीद है राम कपूर किसी नए प्रोजेक्ट के साथ टीवी पर वापस लौटेंगे।

    Tags