कृति सेनन के प्रोडक्शन की पहली फिल्म में हीरो बने शाहीर शेख, बॉलीवुड डेब्यू पर कही ये बात

    कृति सेनन की फिल्म में इस टीवी स्टार की हुई एंट्री, गद-गद होकर जताई खुशी

    कृति सेनन के प्रोडक्शन की पहली फिल्म में हीरो बने शाहीर शेख, बॉलीवुड डेब्यू पर कही ये बात

    कृति सेनन अपने प्रोडक्शन 'ब्लू बटरफ्लाई फिल्म्स' के जरिए अपनी पहली फिल्म 'दो पत्ती' प्रोड्यूस कर रही हैं। इस फिल्म में टीवी स्टार शाहीर शेख की एंट्री कंफर्म हो गई है। वो इस फिल्म के जरिए बॉलीवु़ड में अपना डेब्यू करने वाले हैं। इस फिल्म की डिटेल्स की बात करें तो इसमें खुद कृति सेनन भी एक्ट करती नजर आएंगी। शाहीर और कृति के अलावा फिल्म में काजोल और तन्वी आजमी भी नजर आएंगी। ये फिल्म थिएटर नहीं बल्कि ओटीटी पर रिलीज हो रही है। मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म 'दो पत्ती' को कनिका ढिल्लों डायरेक्ट करेंगी। फिल्म का ऐलान इस साल जुलाई मे ही किया गया था। 

    पिंकविला से बातचीत में शाहीर शेख ने कहा है, ''मैं 'दो पत्ती' का हिस्सा बन गया हूं। मुझे चुनौतियां काफी पसंद हैं। मैं काफी उत्साहित महसूस कर रहा हूं। शानदार एक्ट्रेसेस के साथ काम करना सम्मान की बात है। मैं दुनिया को ये दिखाने के लिए इंतजार नहीं कर सकता कि हम क्या बना रहे हैं।"

    शाहीर शेख को लोग उनके टीवी सीरियल्स कुछ रंग प्यार के ऐसे भी के लिए सबसे ज्यादा जानते हैं। इसके अलावा उन्होंने महाभारत, वो तो है अलबेला और नव्या और क्या मस्त लाइफ है जैसे सीरियल्स में काम कर चुके हैं। इसके अलावा उन्हें कई म्यूजिक वीडियोज में देखा जा चुका है। उनका हिना खान के साथ बारिश म्यूजिक वीडियो काफी पॉपुलर हुआ था।

    कृति सेनन खुद भी अपने प्रोडक्शन हाउस की फिल्म के लिए काफी एक्साइटेड हैं। फिलहाल तो एक्ट्रेस अपनी अपकमिंग फिल्म गणपत पार्ट 1 को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। फिल्म में टाइगर श्रॉफ और अमिताभ बच्चन भी लीड रोल मे हैं। एक्ट्रेस पहली बार इस फिल्म में काफी जबरदस्त एक्शन रोल प्ले कर रही हैं। उन्हें इतने धांसू रोल में अब तक नहीं देखा गया था। उनकी ये फिल्म 20 अक्तूबर को रिलीज हो रही है।

    Tags