शाहीर शेख दूसरी बार बने पापा, जानिए क्या रखा अपनी नन्ही परी का नाम

    शाहीर शेख की दूसरी बिटिया की तस्वीर आई सामने, बेटी का ये रखा है नाम

    शाहीर शेख दूसरी बार बने पापा, जानिए क्या रखा अपनी नन्ही परी का नाम

    टीवी एक्टर शाहीर शेख टीवी की दुनिया में काफी पॉपुलर हैं। फैंस उनकी निजी जिंदगी के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानना चाहते हैं लेकिन वो अपनी पर्सनल लाइफ को ज्यादा उजागर नहीं करते हैं। ना ही चीजें शेयर करते हैं। लेकिन उनकी पत्नी रुचिका देर सवेर ही सही लेकिन अपनी जिंदगी के बारे में बता देती हैं। शाहीर शेख के बारे में पता चला है कि वो दोबारा पापा बन चुके हैं और ये खबर भी उनकी पत्नी ने ही इंस्टाग्राम पर शेयर की है।

    रुचिका ने एक तस्वीर शेयर की है जिसमें उनकी दोनों बेटिया हैं। लेकिन उनका चेहरा साफ नहीं दिख रहा है। फोटो देखकर लग रहा है कि दूसरी बेटी को जन्म कुछ दिन हो गए हैं लेकिन उन्होंने अब ये जानकारी शेयर की है। यानी शाहीर अब दो बेटियों के पिता बन गए हैं। रुचिका ने इस फोटो के साथ कैप्शन भी शेयर किया है। उन्होंने लिखा, ''बहन होने की वैसे अगली अच्छी बात यह है कि वाकई में कुछ भी नहीं है। किसी की भी तुलना नहीं की जा सकती है। अनाया और कुदरत।'' इस पोस्ट के बाद ना सिर्फ फैंस बल्कि इंडस्ट्री के लोग भी कपल को बधाई दे रहे हैं।

    इस पोस्ट से साफ है कि उनकी बड़ी बेटी का नाम अनाया है और छोटी बेटी का नाम कुदरत है। अनाया का जन्म साल 2021 में हुआ था। जबकि शाहीर ने 19 अक्टूबर 2020 को शादी की थी। उन्होंने इस शादी को मीडिया से छुपाकर रखा था। उन्होंने अपनी पहली बेटी की भी खबर नहीं बताई थी। लेकिन बाद में चीजों का खुलासा किया था। 

    शाहीर शेख को उनके कई सीरियल्स के लिए जाना जाता है। जैसे 'कुछ रंग प्यार के ऐसे भी', 'ये रिश्ते हैं प्यार के', 'वो तो है अलबेला', 'महाभारत' और 'क्या मस्त है लाइफ' जैसे कई सीरियल्स हैं।

    Tags