खतरों के खिलाड़ी 13 में स्टंट करते नजर आएंगे शीजान खान?

    शीजान खान को खतरों के खिलाड़ी 13 में मिला मौका, जमकर दिखाएंगे स्टंट?

    खतरों के खिलाड़ी 13 में स्टंट करते नजर आएंगे शीजान खान?

    स्टंट रिएलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 13 इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। रोहित शेट्टी के शो के लिए कई सेलेब्स के नाम सामने आ चुके हैं। बिग बॉस 16 के भी कुछ कंटेस्टेंट्स इसमें हिस्सा ले रहे हैं। अब जो नया नाम सामने आया है, वो जानकर आपको थोड़ी हैरानी होगी। खतरों के खिलाड़ी 13 में टीवी एक्टर शीजान खान हिस्सा लेने वाले हैं। वो इस शो से टीवी पर अपनी वापसी कर सकते हैं। वो पिछले 4 महीनों से टीवी से दूर हैं।

    रिएलिटी शो से जुड़े एक सोर्स ने ईटाइम्स को बताया, ''हां शीजान के साथ एडवांस स्टेज पर बात चल रही है और हम उम्मीद कर रहे हैं कि वो इस सीजन हिस्सा बनेंगे। उन्होंने हाई कोर्ट में अपने ट्रेवल और बाकी डॉक्यूमेंट्स के लिए अप्लाई कर दिया है। इस मुद्दे पर कल सुनवाई होगी।'' शीजान से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया है।

    शीजान खान को 5 मार्च को जमानत मिली थी। वो तुनिषा शर्मा के सुसाइड केस में जेल में बंद थे। तुनिषा शर्मा की मां ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। तुनिषा ने कथित तौर पर 24 दिसंबर, 2022 को सुसाइड की थी। उनका शव उनके मेकअप रूम से मिला था। 

    शीजान खान और तुनिषा शर्मा दोनों ही 'अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल' के लीड एक्टर थे। शीजान को बाद में रिप्लेस कर दिया गया था। सीरियल को नए चेहरों के साथ पेश किया गया और अब इस सीरियल का नाम 'अली बाबा: एक अनोखा अंदाज चैप्टर 2' है।

    शीजान अब अली बाबा का हिस्सा नहीं है लेकिन जाहिर है वो दोबारा टीवी पर आने के लिए एक्साइटेड होंगे। शीजान फिलहाल सोशल मीडिया पर एक्टिव हो गए हैं। वो कभी अपनी पुरानी यादें पोस्ट करते हैं तो कभी हाल फिलहाल में वो क्या कर रहे हैं, वो पोस्ट करते हैं।

    Tags