मम्मी के साथ अठखेलियां करती नजर आईं शहनाज गिल, पैपराजी को देखते ही लिफ्ट में भागीं

    शहनाज गिल अपनी मम्मी के साथ मस्ती करतीं आईं नजर, पैपराजी से बचकर भागीं

    मम्मी के साथ अठखेलियां करती नजर आईं शहनाज गिल, पैपराजी को देखते ही लिफ्ट में भागीं

    शहनाज गिल इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'थैंक्यू फॉर कमिंग' को लेकर काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। पिछले कुछ दिनों से वो लगातार इस फिल्म की प्रमोशन कर रही हैं। एक्ट्रेस के साथ फिल्म में भूमि पेडनेकर और कुशा कपिला लीड रोल में नजर आएंगी। इनके अलावा फिल्म में अनिल कपूर और करण कुंद्रा भी अहम रोल मे हैं।

    इस दौरान एक्ट्रेस जहां भी स्पॉट होती हैं, पैपराजी उन्हें घेर लेते हैं। कुछ ऐसा ही सोमवार की रात को भी हुआ। एक्ट्रेस पिंक कलर के आउटफिट में नजर आईं। बाद में देखा गया कि उनकी मम्मी भी उनकी साथ थीं। शहनाज गिल की मां का नाम परमिंदर कौर गिल है। पहले तो जब शहनाज गाड़ी से उतरीं तो उन्होंने कहा कि यहां अलाउड नहीं हैं। लेकिन पैपराजी ने कहा कि फोटो लेना अलाउड है।

    शहनाज इसके बाद बिल्डिंग के अंदर चली जाती हैं। जहां वो अपनी मां के साथ नजर आती हैं। उनकी मां सफेद रंग के टॉप में दिखाई देती हैं। शहनाज गिल और उनकी मां जैसे ही पैपराजी को देखती हैं दोनों हंसते हुए, अठखेलियां करते हुए सीधा लिफ्ट की ओर दौड़ पड़ती हैं। हालांकि इससे पहले वो फोटो न दे पाने के लिए पैपराजी को सॉरी भी बोलती हैं। वैसे इससे पहले शहनाज गिल जब फुकेट गई थीं तब अपनी मम्मी को भी छुट्टियों पर ले गई थीं और वहां से अपनी मां के साथ फोटो शेयर की थी।

    शहनाज गिल की फिल्म थैंक्यू फॉर कमिंग सिनेमाघरों में अक्तूबर को रिलीज होगी। इसमें एक लड़की के ऑर्गाज्म की कहानी को बताया जाएगा। फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है। इस फिल्म में लड़कियां फुल ऑन अपनी लाइफ मस्ती से जीती नजर आएंगी।

    शहनाज गिल फिल्मों के अलावा अपने शो देसी वाइब्स विद शहनाज को भी बराबर होस्ट कर रही हैं। हाल ही में उनके शो में एल्विश यादव आए थे, जिन्होंने खुलासा किया था कि उन्हें अभी तक बिग बॉस ओटीटी 2 की इनामी राशि नहीं मिली है। 

    Tags