ऊंट पर बैठने के बाद बुरी तरह से डरी शहनाज गिल, वीडियो देख फैंस बोले- ओवर एक्टिंग की दुकान

    बिग बॉस फेम शहनाज गिल का एक वीडियो इस वक्त सामने आया है, जिसमें वो ऊंट पर बैठने के बाद बुरी तरह से डरती हुई दिखाई दी हैं। उनका वीडियो जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है। 

    ऊंट पर बैठने के बाद बुरी तरह से डरी शहनाज गिल, वीडियो देख फैंस बोले- ओवर एक्टिंग की दुकान

    बिग बॉस शो से अपनी किस्मत बदलने वाली शहनाज गिल लोगों के बीच किसी ना किसी वजह के चलते छाई रहती हैं। हाल ही में वो अपने नए म्यूजिक एल्बम की वजह से लोगों के बीच चर्चा में थी। वहीं, इन सबके बीच शहनाज गिल का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसके चलते उन्हें लोगों की ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा। लोग उनकी हरकतों को ओवर एक्टिंग बता रहे हैं। 

    शहनाज गिल ने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. जिसमें उन्हें ऊंट के ऊपर बैठे देखा जा सकता है। इस दौरान शहनाज बेहद ही ज्यादा खूबसूरत नजर आ रही हैं। लेकिन वीडियो में आप देखेंगे कि कैसे शहनाज गिल अचानक से ऊंट की वजह से डर जाती है। ऐसा तब होता है जब ऊंट अपने मुंह से आवाज निकालने लगता है। इसके चलते शहनाज काफी डर जाती है। इस वीडियो को शेयर करते हुए शहनाज गिल ने कैप्शन में लिखा- जान है तो जहान है। मैं तो डार गई थी। वीडियो में जिस तरह से शहनाज गिल अम्मा चिल्लाती हुई नजर आई। उसे देखकर फैंस को बिग बॉस के उनके समय की याद आ गई। आप भी यहां देखिए शहनाज गिल का वायरल होता हुआ वीडियो।

    शहनाज गिल के इस वीडियो पर फैंस कई तरह के कमेंट्स करते हुए नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने जहां शहनाज गिल के वीडियो को देखकर उन्हें ओवर एक्टिंग की दुकान बताया है। दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- डर के आगे जीत होती है लेकिन यहां सना के डर के आगे क्यूटनेस है। जो इस क्लिप में बिखेर रही है। हाय अपनी लड़की भी कमाल की है। तीसरे यूजर ने लिखा कि मेरा तो हंस-हंसकर पेट दुखने लगा। वैसे इससे पहले शहनाज गिल का जो वीडियो सामने आया था उसमें वो सिंगर गुरु रंधावा के साथ काफी क्यूट लग रही थीं।

    Tags