नए साल से ठीक पहले आई शिवांगी जोशी के फैंस के लिए बुरी खबर, सोशल मीडिया पर भी मचा बवाल

    खबर आ रही है कि शिवांगी जोशी का सीरियल बरसातें मौसम प्यार का जल्द ही बंद होने वाला है। 

    नए साल से ठीक पहले आई शिवांगी जोशी के फैंस के लिए बुरी खबर, सोशल मीडिया पर भी मचा बवाल

    इस साल टीवी की दुनिया में अनुपमा, इमली, गुम है किसी के प्यार में और ये रिश्ता क्या कहलाता है जैसे शोज का ही बोलबाला रहा है। इन शोज ने टीआरपी में किसी और शो को आगे ही नहीं आने दिया। इस लिस्ट में शिवांगी जोशी के सीरियल बरसातें का भी नाम शामिल है। चंद महीनों पहले ही शिवांगी जोशी ने सीरियल बरसातें मौसम प्यार का के जरिए टीवी की दुनिया में वापसी की थी। वालिका वधू 2 के बाद शिवांगी जोशी ने फिर से टीवी पर कदम रखा था। इस शो का पहला एपिसोड 10 जुलाई 2023 को ऑनएयर किया गया था। 

    सीरियल बरसातें में शिवांगी जोशी को कुशाल टंडन के साथ रोमांस करने को मिला था। हालांकि पूरी प्लानिंग करने के बाद भी शिवांगी जोशी का जादू नहीं चल सका। शिवांगी जोशी का शो लगातार गिरती टीआरपी से परेशान था। इसी बीच सीरियल बरसातें को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। ताजा मिल रही जानकारी की मानें तो शिवांगी जोशी का ये शो जल्द ही बंद होने वाला है। मेकर्स ने गिरती टीआरपी को देखते हुए ये फैसला किया है। 

    इस खबर ने शिवांगी जोशी और कुशाल टंडन के फैंस को शॉक लग गया है। लोग मेकर्स से गुजारिश कर रहे हैं कि सीरियल बरसातें को फिलहाल बंद न करें। गौरतलब है कि शिवांगी जोशी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के बाद से ही गायब हो गई हैं। सीरियल ये रिश्ता क्या कहालाता है में नायरा बनकर शिवांगी जोशी ने 4 साल टीवी की दुनिया पर राज किया। 

    ये रिश्ता क्या कहलाता है से बाहर होने के बाद शिवांगी जोशी के करियर डूब गया। शिवांगी जोशी ने ये रिश्ता क्या कहलाता है के बाद बालिका वधू में एंट्री की थी। शिवांगी जोशी के आने के बाद शो पर ही ताला लग गया। उसके बाद शिवांगी जोशी ने सीरियल बरसातें में एंट्री की थी। 

    Tags