शिवांगी जोशी को एक्ट्रेस बनाने के लिए मां ने किया था नफरत का सामना, रिश्तेदारों ने भी बात कर दी थी बंद

    ये रिश्ता क्या कहलाता है से हर घर में फेमस हुई एक्ट्रेस शिवांगी जोशी का आज जन्मदिन है। ऐसे में जानिए उनकी जिंदगी से जुड़ी हर एक खास बात।

    शिवांगी जोशी को एक्ट्रेस बनाने के लिए मां ने किया था नफरत का सामना, रिश्तेदारों ने भी बात कर दी थी बंद

    टेलीविजन की दुनिया की फेमस एक्ट्रेस शिवांगी जोशी का 18 मई यानी आज जन्मदिन है। उन्हें टीवी इंडस्ट्री की सबसे टैलेंटेड एक्ट्रेसेस में से एक माना जाता है। एक्ट्रेस टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में नायरा सिंघानिया गोयनका के रोल की वजह से सुर्खियों में आई थी। इस किरदार की वजह से उन्हें हर घर में पहचाना हासिल हुई थी। मोहसिन खान के साथ सीरियल में उनकी जोड़ी को लोगों ने काफी पसंद किया था। इसके अलावा शिवांगी बेइंतेहा, लव बय चांस, यह है आशिकी और प्यार तूने क्या किया जैसे शोज में भी नजर आ चुकी हैं। वो लोगों के बीच हमेशा अपनी एक्टिंग ही नहीं बल्कि फैंस सेंस की वजह से भी सुर्खियों में बनी रहती हैं। साथ ही एक्ट्रेस अब जल्द ही रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 12 में दिखाई देने वाली हैं। ऐसे में आज शिवांगी के जन्मदिन पर हम आपको उनसे जुड़ी कुछ खास बातों के बारे में बताने जा रहे हैं यहां। 

    1. शिवांगी का जन्म 18 मई 1995 को पुणे, महाराष्ट्र में हुआ था और उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा देहरादून, उत्तराखंड में पूरी की थी। उनका एक छोटा भाई भी है जिसका नाम समर्थ जोशी है।

    2. शिवांगी ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 2013 में टीवी शो "खेलती है ज़िन्दगी आँख मिचौली' से की थी। 

    3. ये रिश्ता क्या कहलाता है में उनकी एक्टिंग के लिए उन्हें 2019 में गोल्ड अवार्ड्स में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता महिला पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। वह सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए प्रतिष्ठित पुरस्कार 'दादासाहेब फाल्के पुरस्कार 2019' को भी हासिल कर चुकी हैं।

    4. एक्ट्रेस शिवांगी जोशी टीवी सीरियल के अलावा कई म्यूजिक वीडियोज में भी नजर आ चुकी हैं, जिनमें से कुछ आदतें, बारिश, किस्मत तेरी, आशिकी, ओ दिलबर यारा जैसे म्यूजिक एल्बम है।

    5. शिवांगी जोशी एक ट्रेंड क्लासिकल डांसर रहा चुकी हैं। उन्होंने कई प्रतियोगिताओं में भी अपने इस टैलेंट की वजह से हिस्सा लिया है।

    6. शिवांगी जोशी जल्द ही रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 में स्टंट करती हुई नजर आने वाली हैं। 

    7. शिवांगी जोशी को एक्ट्रेस बनाने के फैसले के चलते लोग उनकी मां के खिलाफ हो गए थे और उनसे बात तक करना बंद कर दिया था। इतना ही नहीं उन्हें अपने ही लोग ताने सुनाया करते थे।

    8. एक्ट्रेस का भाई समर्थ घर में सबसे छोटे हैं। ऐसे में हर कोई उनकी बात मानता है, जिनमें से एक शिवांगी जोशी भी है।

    Tags