इस बीमारी के चलते हॉस्पिटल में भर्ती हुईं शिवांगी जोशी, टीवी पर लौटने से पहले लगी लोगों की बुरी नजर

    सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है स्टार शिवांगी जोशी बीमार पड़ गई हैं। इस बात की जानकारी खुद शिवांगी जोशी ने दी है। 

    इस बीमारी के चलते हॉस्पिटल में भर्ती हुईं शिवांगी जोशी, टीवी पर लौटने से पहले लगी लोगों की बुरी नजर

    सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है और बालिका वधू 2 में नजर आ चुकी अदाकारा शिवांगी जोशी लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। शिवांगी जोशी जल्द ही शालीन भनोट के टीवी शो बेकाबू के जरिए टीवी पर वापसी करने वाली हैं। कुछ समय पहले ही मेकर्स ने शिवांगी जोशी के शो के प्रोमो को फैंस के साथ साझा किया है। सीरियल बेकाबू के प्रोमो में शिवांगी जोशी टीवी एक्टर जैन इमाम के साथ रोमांस करती नजर आ रही हैं। इसी बीच शिवांगी जोशी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। 

    ताजा मिल रही जानकारी की मानें तो शिवांगी जोशी सीरियल बेकाबू के ऑन एयर होने से पहले ही बीमार पड़ गई हैं। इस बात का खुलासा खुद शिवांगी जोशी ने किया है। कुछ समय पहले ही शिवांगी जोशी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में शेयर की गई तस्वीर में शिवांगी जोशी हॉस्पिटल बेड पर लेटी नजर आ रही हैं। शिवांगी जोशी के हाथ में नारियल पानी है और वो कैमरे को देखकर मुस्कुरा रही हैं। 

    इस तस्वीर को शेयर करते हुए शिवांगी जोशी ने लिखा, 'मुझे कुछ दिन पहले ही किडनी इंफेक्शन की समस्या हो गई थी। जिसके बाद मुझे अस्पताल में भर्ती करना पड़ गया। अपने परिवार, दोस्त, डॉक्टर्स और फैंस की मदद से मैं तेजी से ठीक हो रही हूं। हॉस्पिटल में मेरा अच्छे से ख्याल रखा जा रहा है। अब मुझे अच्छा लग रहा है।'

    आगे शिवांगी जोशी ने लिखा, 'मैं आप सभी को सलाह देना चाहूंगी कि आप लोग भी अपनी सेहत का ख्याल रखें। लगातार खुद को हाईड्रेटेड रखे ताकि मेरी तरह अस्पताल में भर्ती न होना पड़े। लव यू ऑल...। मैं जल्द ही काम पर लौटने की कोशिश करूंगी। आप सभी को मेरी तरफ से ढ़ेर सारा प्यार...।' शिवांगी जोशी का ये हाल देखकर उनके फैंस बुरी तरह घबरा गए हैं। वहीं टीवी सितारों ने भी शिवांगी जोशी के हालचाल लेने शुरू कर दिए हैं। 

    Tags