सुम्बुल तौकीर ने बिग बॉस 16 से निकलने के बाद खरीदा मुंबई में अपना घर, फैंस को दिखाई झलक

    बिग बॉस 16 कंटेस्टेंट्स सुम्बुल तौकीर खान ने अपना नया घर खरीदा है। इसकी झलक उन्होंने फैंस को एक वीडियो के जरिए दिखाई है। 

    <p>सुम्बुल तौकीर खान</p>

    बिग बॉस एक ऐसा शो है जिसके चलते लोगों की किस्मत जबरदस्त तरीके से चमकती है। ऐसा ही कुछ हाल हमें एक्ट्रेस सुम्बुल तौकीर खान का भी देखने को मिल रहा है। एक्ट्रेस बिग बॉस के घर से निकलने के बाद अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों लाइफ को खुलकर एंजॉय कर रही हैं। सुम्बुल तौकीर को लेकर एक बड़ी जानकारी इस वक्त सामने आई है। सुम्बुल तौकीर ने एक गुड़ न्यूज फैंस के बीच शेयर की है। उन्होंने एक वीडियो के जरिए बताया कि उन्होंने एक प्यारा सा घर खरीदा है।

    सुम्बुल वीडियो में कहती हुई नजर आती है कि उन्होंने अपना नया घर खरीदा है, जिस पर अभी काम चल रहा है। यहां तक की उन्होंने फैंस से ये भी कहा कि वो अपने कुछ सुझाव उन्हें दे सकते हैं, जिसे वो अपने नए घर पर अप्लाई कर सकते हैं। साथ ही उनका घर बनाने का जो काम कर रही हैं उस आर्किटेक्ट से सुम्बुल ने मुलाकात करवाई। फैंस इस वीडियो में काफी खुश नजर आ रही हैं। आप भी यहां देखिए सुम्बुल तौकीर से जुड़ा हुआ वीडियो यहां। 

    सुम्बुल तौकीर के इस वीडियो पर फैंस अपनी खुशी जाहिर करते हुए दिखाई दिए हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- मुबारक। इसके अलावा दूसरे यूजर ने कमेंट कर लिखा- सबकुछ अपनी पसंद से करो क्योंकि ये तुम्हारा घर है। खुद को महत्व दो सुम्बुल जो करो अपनी पसंद से करो। हम सब तुम्हारी खुशी से खुश हैं। इसके अलावा तीसरे यूजर ने कमेंट कर लिखा- बधाई हो सुम्बुल। चौथे यूजर ने लिखा- मंडली का एक फ्रेम जरूर लगवाना। फैंस के इन कमेंट्स से एक चीज ये साबित होती है कि वो सुम्बुल की इस तरक्की से काफी खुश हैं। बिग बॉस 16 में जब सुम्बुल तौकीर थी तब उन्होंने बाकी कंटेस्टेंट्स का मुकाबला काफी जबरदस्त तरीके से किया था।

    Tags