Teri Meri Doriyaann: अंगद का असली दुश्मन निकलेगा जसलीन का आशिक, लेगा रुमी की बर्बादी का बदला

    सीरियल तेरी मेरी डोरियां के आने वाले एपिसोड में अंगद और साहिबा के सामने एक चौंकाने वाला खुलासा होने वाला है। 

    Teri Meri Doriyaann: अंगद का असली दुश्मन निकलेगा जसलीन का आशिक, लेगा रुमी की बर्बादी का बदला

    सीरियल तेरी मेरी डोरियां इस समय फैंस के दिलों पर राज कर रहा है। यही वजह है जो इस हफ्ते सीरियल तेरी मेरी डोरियां ने रेटिंग के मामले में अनुपमा को भी पीछे छोड़ दिया है। सीरियल तेरी मेरी डोरियां की कहानी में अब तक आपने देखा, अंगद को मुंबई सोनू सूद के नाम से परेशान हो जाता है। जल्द ही गुंडों से लड़ने के बाद अंगद वापस घर लौट आता है। घर पर अंगद बताता है कि उसे डायमंड नहीं मिल पाया। जिसके बाद अंगद और साहिबा दीवाली के जश्न में व्यस्त हो जाते हैं। इस दौरान अंगद का एक वीडियो वायरल होता है जिसमें एक लड़की उसे अपना मंगेतर बताती है।

    ये वीडियो एक बार फिर से अंगद और साहिबा के रिश्ते की नींव हिलाने वाली है। सीरियल तेरी मेरी डोरियां के आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे, अंगद परिवार को समझाने की कोशिश करेगा कि उसके साथ मुंबई में क्या हुआ है। अंगद बताएगा कि मन्नत से उसका कोई लेना देना नहीं है। परिवार को घर में अंगद की हीरे वाली अंगूठी मिलेगी। 

    अंगूठी देखकर अंगद और साहिबा दोनों के ही होश उड़ जाएंगे। साहिबा समझ जाएगी कि अंगद को कोई फंसाने की कोशिश कर रहा है। साहिबा को शक होगा कि इस कांड के पीछे सोनू सूद का ही हाथ है। साहिबा ये बात अंगद को बताएगी। मौका पाते ही अंगद सोनू सूद की पहचान जानने के लिए निकल जाएगा। परिवार की नजर में आने के लिए साहिबा अंगद की मदद करेगी। इस दौरान मन्नत आते ही अंगद पर हक जमाना शुरू कर देगी। 

    साहिबा गलतफहमी की शिकार हो जाएगी। मन्नत अंगद और साहिबा को अलग करने की पूरी कोशिश करेगी। इसी बीच साहिबा को सोनू सूद के बारे में एक बड़ी बात पता चलेगी। साहिबा जान जाएगी कि गैरी और यशराज ने मिलकर अंगद को फंसाया है। इस दौरान जसलीन की भी पोल परिवार के सामने खुलने वाली है।

    Tags