2023 में उर्फी जावेद अपने सोशल मीडिया अकाउंट से हुईं परेशान, रोजाना मिलते थे ऐसे नॉटिफिकेशन
उर्फी जावेद ने साल 2023 का अपना सबसे बड़ा दर्द बताया, खुलेआम की शिकायत

उर्फी जावेद अपने अतंरगी अंदाज के लिए जानी जाती हैं। वो हमेशा ही सोशल मीडिया पर अपना अजब गजब फैशन शेयर करती रहती हैं। अब साल खत्म होने वाला है तो उर्फी जावेद ने अभी बाकी लोगों की तरह अपने साल 2023 के बारे में बात की है। उन्होंने बताया है कि ये साल उनके लिए सोशल मीडिया की तरफ से खराब रहा है क्योंकि उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर काफी दिक्कतें आई थीं। उन्होंने बताया कि सिर्फ एक हफ्ते में ही उनका तीन बार अकाउंट डिएक्टिवेट हुआ था।
उर्फी ने बताया कि वो जो पोस्ट डालती थीं, उसे लेकर गाइडलाइन्स के हवाले से दिक्कतें आ जाती थीं। वो दोबारा पोस्ट शेयर करती थीं और दोबारा से दिक्कतें आ जाती थीं। इससे उनके फॉलोअर्स भी घटे थे। फिर दोबारा बढ़े भी। कुल मुलाकर उन्हें काफी परेशानियां हुईं। उन्होंने मेटा इंडिया से इसकी शिकायत करते हुए कहा है कि उन्हें नहीं पता कि वो कैसे इस पर रिएक्ट करें। उर्फी जावेद का सोशल मीडिया ही उनका सबसे बड़ा करियर है और अगर इसके ही अकाउंट में उन्हें दिक्कत आएगी तो उनका करियर भी हिलेगा।
उर्फी जावेद ने हाल ही में अपनी एक टॉपलेस वीडियो शेयर की थी जिसमें उनके बदन पर लिपिस्टिक के निशान थे। इस वीडियो में लड़कियां उन्हें चूम चूम कर होठों की छाप छोड़ रही थीं। इस वीडियो पर काफी लोगों ने उन्हें ट्रोल किया था। एक्ट्रेस काफी टाइम से टॉपलेस होकर अपनी ऊपर कुछ ना कुछ कलाकारी करके दिखा रही हैं। इससे पहले उन्होंने अपने ऊपर साबुन का झाग रखकर फोटोज शेयर की थी। ऊर्फी का अनोखा अंदाज कुछ लोग पसंद करते हैं तो कुछ लोग उनकी क्लास लगा देते हैं लेकिन उर्फी को कोई फर्क नहीं पड़ता है।
उर्फी जावेद एकता कपूर की फिल्म में भी नजर आएंगी। हालांकि अभी इस पर कोई अपडेट नहीं है। फिलहाल उर्फी अपने बिंदास और क्रिएटइव आटफिट्स से दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं।