Year Ender 2023: इन नए शोज के लिए मनहूस साहित हुआ 2023, चंद महीनों में ही लगा ताला

    अपनी इस रिपोर्ट में हम आपको उन नए शोज के बारे में बताने जा रहे हैं जो कि साल 2023 में चंद महीने भी नहीं टिक पाए। 

    Year Ender 2023: इन नए शोज के लिए मनहूस साहित हुआ 2023, चंद महीनों में ही लगा ताला

    टीवी की दुनिया में कई शोज ऐसे है जो कि सालों से फैंस का मनोरंजन कर रहे हैं। ये शोज आज भी टीवी की दुनिया में अपना दबदबा बनाए हुए हैं। वहीं कुछ शोज ऐसे भी हैं जो कि चंद महीनों में ही बंद होने की कागार पर पहुंच गए। साल 2023 में भी ऐसे शोज देखने को मिले हैं। साल 2023 में कई टीवी शोज ऑनएयर किए गए थे जिनमें से कई तो चंद महीने भी टीवी की दुनिया में नहीं टिक पाए। टीआरपी न आने की वजह से मेकर्स ने रातों रात इन सोज पर ताला लगा दिया। हालांकि मेकर्स को इन शोज से काफी उम्मीदें थी। वह बात अलग है कि फैंस ने इन शोज को एक सिरे से खारिज कर दिया। 

    शेरदिल शेरगिल

    'शेरदिल शेरगिल' साल 2022 में ऑन एयर किया गया था। लंबी चौड़ी स्टारकास्ट होने के बाद भी ये शो लंबे समय तक टीवी पर नहीं टिक पाया। हालांकि लोगों को धीरज धूपर और सुरभि चांदना की जोड़ी पसंद आई थी।

    कथा अनकही

    सोनी टीवी के सीरियल कथा अनकही का भी यही हाल हुआ। ये शो कब शुरू हो कर कब बंद हो गया किसी को पता ही नहीं चला। कुछ समय पहले ही ये शो बंद हुआ है। 

    मैडम सर

    सोनी टीवी के शो मैडम सर को 24 फरवरी 2020 में टेलीकास्ट किया गया। गिरती टीआरपी की वजह से 18 फरवरी 2023 को ये शो बंद कर दिया गया। इस सीरियल में गुल्की जोशी, सोनाली नाइक और भाविका शर्मा ने अहम किरदार निभाए थे। 

    दुर्गा और चारू

    पिछले साल दिसंबर में शुरू हुआ 'दुर्गा और चारू' भी अप्रैल 2023 में बंद कर दिया गया। टीआरपी न आने की वजह से मेकर्स ने ऐसा किया था। 

    मोलकी 2

    आपको जानकर हैरानी होगी कि केवल डेढ़ महीने में ही 'मोलकी 2' को बंद कर कर दिया था। इस शो में आशीष कपूर और विधी यादव ने लीड रोल निभाए थे। 

    Tags