Year Ender 2023: पूरे साल काम पाने के लिए दर दर की ठोकर खाती दिखीं टीवी की ये टॉप बहुएं, किसी ने भी नहीं दिया भाव

    टीवी की कई अदाकाराएं ऐसी हैं जिनको इस साल किसी भी टीवी शो में नहीं देखा गया है। 

    Year Ender 2023: पूरे साल काम पाने के लिए दर दर की ठोकर खाती दिखीं टीवी की ये टॉप बहुएं, किसी ने भी नहीं दिया भाव

    साल 2023 टीवी के कई सितारों के लिए खास रहा है। इस साल टीवी की दुनिया में कई सितारों के नाम का बोलबाला रहा है। वहीं कुछ सितारे ऐसे भी हैं जो कि टॉप लिस्ट में होने के बाद भी साल भर टीवी स्क्रीन से गायब रहे। किसी भी टीवी मेकर ने इस सितारों को अपने शो में आने का मौका ही नहीं दिया है। यही वजह है जो पूरे साल ये सितारे गुमनामी के अंधेरे में खोए रहे। अपनी इस रिपोर्ट में हम आपको इन सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं। पढ़ें देसीमार्टिनी की पूरी रिपोर्ट- 

    रश्मि देसाई

    टीवी की नागिन रश्मि देसाई का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। रश्मि देसाई तो बिग बॉस और नागिन 3 के बाद से जैसे गायब ही हो गईं। रश्मि देसाई के फैंस को अब उनको टीवी पर मिस करने लगे हैं। 

    हिना खान

    हिना खान की फिल्म ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हो चुकी है। वहीं दूसरी तरफ टीवी मेकर्स ने भी हिना खान पर ध्यान देना बंद कर दिया है। वहीं हिना खान भी अब टीवी पर खास ध्यान नहीं देना चाहती हैं। 

    जेनिफर विंगेट

    साल 2024 में जेनिफर विंगेट टीवी पर धमाकेदार वापसी करने वाली हैं। हालांकि साल 2023 जेनिफर विंगेट के लिए खास नहीं रहा है। इस साल जेनिफर विंगेट को किसी भी टीवी मेकर ने भाव नहीं दिया है। 

    निया शर्मा

    टीवी की नागिन निया शर्मा भी इस साल गायब ही रहीं। निया शर्मा ने टीवी की जगह अपने बाकी प्रोजेक्ट्स पर काम किया है। हालांकि इस दौरान भी निया शर्मा सोशल मीडिया पर अपने बोल्ड लुक की वजह से छाई रहीं। 

    दिव्यांका त्रिपाठी

    दिव्यांका त्रिपाठी भी इन दिनों टीवी से गायब चल रही हैं। सीरियल ये हैं मोहब्बतें के बाद से ही दिव्यांका त्रिपाठी को कोई बड़ा शो नहीं हाथ लगा है। फैंस दिव्यांका त्रिपाठी की वापसी का इंतजार कर रहे हैं। 

    Tags