'ये रिश्ता क्या कहलाता है' छोड़ने के बाद अब कहां हैं प्रणाली राठौर?

    'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की प्रणाली राठौर को कर रहे हैं मिस तो जानिए अब कहां नजर आएंगी एक्ट्रेस

    Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Pranali Rathod

    Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Pranali Rathod

    'ये रिश्ता क्या कहलाता है' टीवी का एक ऐसा शो है जिसकी पॉपुलैरिटी बनी रहती है और तभी ये शो लगातार दर्शकों को एंटरटेन कर रहा है। शो से अब हर्षद चोपड़ा और प्रणाली राठौर की छुट्टी हो चुकी है। दरअसल शो में लीप आने वाला है और शो की स्टोरी प्रणाली राठौर की बेटी अभिरा पर शिफ्ट होने वाली है। प्रणाली जो कि अक्षरा का किरदार निभा रही थीं, उनकी जगह शो में अब समृद्धि शुक्ला नजर आएंगी। 

    लेकिन अब इस बीच शो से बाहर होने के बाद प्रणाली राठौर क्या कर रही हैं। तो आपको बता दें कि एबीपी न्यूज के सास बहू और साजिश के मुताबिक प्रणाली अब सोनी टीवी के एक नए शो में नजर आ सकती हैं। एक्ट्रेस को हाल ही में शो के लिए अप्रोच किया गया है। लेकिन शो की डिटेल्स सामने नहीं आई हैं। वहीं प्रणाली ने भी अपने अमकमिंग प्रोजेक्ट पर कोई बात नहीं की।

    प्रणाली राठौर के करियर पर नजर डालें तो उन्होंने अपना टीवी डेब्यू 'प्यार पहली बार' से शुरुआत की थी। उनका शो में सान्वी का रोल था। इसके बाद एक्ट्रेस को 'जात न पूछो प्रेम की', 'बैरिस्टर बाबू', 'क्यों उत्थे दिल छोड़ आए' और 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से फेम मिला था। एक्ट्रेस को रविवार विद स्टार परिवार में देखा गया था और उन्होंने अनुपमा में भी अपनी स्पेशल अपीयरेंस दी थी। 

    प्रणाली के ओटीटी करियर पर नजर डालें तो एक्ट्रेस Chutzpah में ऋचा के रोल में दिखाई दी थीं। उनकी ये वेब सीरीज साल 2021 में आई थी।

    Tags