ये रिश्ता क्या कहलाता है की इस हसीना ने दिया बेटी को जन्म, नाम जानकर लगेगा झटका

    ये रिश्ता क्या कहलाता है की एक्ट्रेस बनी मां, प्यारी सी बेटी को दिया जन्म

    ये रिश्ता क्या कहलाता है की इस हसीना ने दिया बेटी को जन्म, नाम जानकर लगेगा झटका

    ये रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल की एक्ट्रेस पूजा जोशी अरोड़ा एक बार फिर मां बनी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है। दरअसल साल 2015 में उन्होंने अपनी पहली बेटी का जन्म दिया था और इस बार भी उनको बेटी हुई है। अब फैंस, दोस्त और रिश्तेदार एक्ट्रेस को खूब बधाइयां दे रहे हैं। मनीषा और पूजा ने दोनों ने ही ये खबर सोशल मीडिया पर शेयर की थी और अपनी बेटी के लिए आशीर्वाद मांगा था।

    पूजा ने सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है वर्षा का रोल निभाया था। वो अक्षरा की कॉलेज की सहेली थीं जो बाद में जाकर भाभी बन गई थी, क्योंकि वर्षा अक्षरा के भाई के साथ शादी की थी।

    पूजा ने इस 21 जुलाई को अपनी प्रेग्नेंसी की खबर सबसे शेयर की थी। पूजा ने अपनी पति मनीष के साथ वीडियो बनाई थी। पूजा ने ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा था, ''कमिंग सून।'' 

    फैंस ने अब पूजा को मां बनने के बाद खूब कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा, ''आप और मनीष लकी हैं कि आपको दो बेटियों हैं।'' एक और ने लिखा, ''हमेशा आपको फैन रहा हूं, शुभकामनाएं और आपके लिए बहुत खुश हूं।'' इसी तरह एक और ने लिखा, ''बहुत खुश हूं तुम्हारे लिए, बेटियां सच्चा आशीर्वाद होती हैं।''

    सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है कि शुरुआत साल 2009 में हुई थी। पहले शो में हिना खान और करण मेहरा लीड कर रहे थे, बाद में कई लीप हुए और अब हर्षद अरोड़ा और प्रणाली राठौर लीड कर रहे हैं।

    Tags