ये रिश्ता क्या कहलाता है के इतिहास में पहली बार असली अक्षरा से टकराए हर्षद चोपड़ा, देखते ही लगाया गले

    हाल ही में टीवी एक्टर हर्षद चोपड़ा को हिना खान से मिलने का मौका मिला। इस दौरान ये रिश्ता क्या कहलाता है के ये सितारे एक दूसरे को गले लगाते नजर आए।

    ये रिश्ता क्या कहलाता है के इतिहास में पहली बार असली अक्षरा से टकराए हर्षद चोपड़ा, देखते ही लगाया गले

    सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' बीते कई सालों से फैंस का मनोरंजन कर रहा है। पुराना होने के बाद भी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' लगातार टीआरपी की दुनिया में धमाल मचा रहा है। शो की रेटिंग बढ़ाने के लिए मेकर्स समय समय जनरेशन लीप की मदद से कास्ट और कहानी में बदलाव कर देते हैं। कुछ महीनों पहले ही मेकर्स ने सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की कहानी में अक्षरा और अभिमन्यु की लव स्टोरी का आगाज किया था। इसी बीच सोशल मीडिया पर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' स्टार हर्षद चोपड़ा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। 

    इस वीडियो में हर्षद चोपड़ा टीवी की असली अक्षरा को अपने गले लगाते नजर आ रहे हैं। हाल ही में हर्षद चोपड़ा ऑइकॉनिक गोल्ड अवॉर्ड में हिस्सा लेने पहुंचे थे। रेड कारपेट के दौरान हर्षद चोपड़ा हिना खान से टकरा गए। हिना खान को सामने देखते ही हर्षद चोपड़ा खुद को रोक नहीं सके। हर्षद चोपड़ा ने बिना देर किए हिना खान को अपने गले लगा लिया। 

    हिना खान ने भी बड़ी ही गर्मजोशी के साथ हर्षद चोपड़ा का स्वागत किया। इस इवेंट में हिना खान ब्लैक कलर का शानजार गाउन पहनकर पहुंची थी। वहीं हर्षद चोपड़ा भी काफी हैंडसम लग रहे हैं। वीडियो देखकर कहना गलत नहीं होगा कि हिना खान को हर्षद चोपड़ा के साथ देखकर नई अक्षरा को भी जलन हो जाएगी। हर्षद चोपड़ा और हिना खान का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। लोग हिना खान और हर्षद चोपड़ा की जोड़ी की तारीफ कर रहे हैं। 

    गौरतलब है कि कुछ समय पहले ही सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की कहानी में लंबा लीप आया है। लीप के बाद अक्षरा ने किसी और के साथ घऱ बसा लिया है। वहीं अभिमन्यु भी जिंदगी में आगे बढ़ने की कोशिश कर रहा है। हालांकि जल्द में हुए एक्सीडेंट ने अभिमन्यु और अक्षरा को एक बार फिर से करीब ला दिया है। 

    Tags