Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: भड़के फैंस को मेकर्स ने किया खुश, शेयर किया नए अरमान-अभिरा का रोमांटिक वीडियो

    सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें अभिरा और नए अरमान के बीच जबरदस्त रोमांस देखने को मिला है। फैंस वीडियो को देखकर काफी खुश हो गए हैं।

    <p>रोहित पुरोहित और समृद्धि शुक्ला</p>

    रोहित पुरोहित और समृद्धि शुक्ला

    सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में नए अरमान का रोल रोहित पुरोहित निभाते हुए दिखाई देने वाले हैं। पहले इस रोल को एक्टर शहजादा धामी निभाते हुए दिखाई दे रहे थे, जिन्हें अनप्रोफेशनल बिहेवियर के चलते सीरियल से बाहर कर दिया गया। रोहित पुरोहिता का एक वीडियो नई रूही के साथ सोशल मीडिया पर चैनल की तरफ से शेयर किया गया था, जिसे देखकर यूजर्स काफी भड़क गए थे। ऐसे में लोगों का दिल खुश करने का काम मेकर्स ने बखूबी तरीके से हाल ही में किया है। उन्होंने एक वीडियो नए Armaan और Abhira का सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें दोनों के बीच रोमांस होता नजर आ रहा है। 

    दरअसल स्टार प्लस की तरफ से एक वीडियो सीरियल Yeh Rishta Kya Kehlata Hai से जुड़ा शेयर किया गया है। वीडियो में अभिरा का रोल निभाने वाली समृद्धि शुक्ला और नए अरमान का रोल निभाने वाले रोहित पुरोहित काफी रोमांटिक नजर आ रहे हैं। दोनों फिल्म जवान के गाने छलिया पर रोमांटिक डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। अभिरा और अरमान की केमिस्ट्री लोगों का दिल बखूबी जीतने का काम कर रही है। नए अरमान के साथ अभिरा की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आ रही है। यहां देखिए अभिरा औऱ नए अरमान के रोमांटिक पल। 

    फैंस को पसंद आई अभिरा संग नए अरमान की केमिस्ट्री

    Yeh Rishta Kya Kehlata Hai सीरियल से जुड़े इस नए वीडियो पर फैंस जमकर कमेंट्स करते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- अब तो मुझे भी ये अरमान अभिरा के लिए बिल्कुल परफेक्ट लग रहा है। दूसरे यूजर ने लिखा- इस चीज को देखने के लिए हम काफी एक्साइटेड हैं। इसके अलावा तीसरे यूजर ने लिखा- जो लोग नए अरमान को बेकार बोल रहे थे उनके बीच केमिस्ट्री ही केमिस्ट्री, वाइब्स ही वाइब्स है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नए अरमान की होली वाले ट्रैक के अंदर एंट्री होने वाली है। 

    Tags