Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: मांग में सिंदूर भरने से पहले ही विधवा होगी अक्षरा, उजड़ेगी कोख

    सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में अभिमन्यु और अबीर की मौत होने वाली है। ये ट्विस्ट अक्षरा की जिंदगी को हमेशा के लिए तबाह कर देगा। 

    Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: मांग में सिंदूर भरने से पहले ही विधवा होगी अक्षरा, उजड़ेगी कोख

    सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' इस समय टीआरपी लिस्ट में गोते लगा रहा है। इस शो की रेटिंग लगातार ऊपर नीचे हो रही है। ऐसे में मेकर्स सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की रेटिंग को संभालने में लगे हुए हैं। कुछ समय पहले ही खबर आई थी कि सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की कहानी में जल्द ही लीप आने वाला है। लीप के बाद सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की कहानी को एक नए सिरे से शुरू किया जाएगा। इसी बीच सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के मेकर्स ने एक शॉकिंग प्रोमो फैंस के साथ शेयर कर दिया है। 

    सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के लेटेस्ट प्रोमो में अक्षरा और अभिमन्यु अपनी शादी की तैयारी करते नजर आ रहे हैं। प्रोमो में आरोही अक्षरा को अपने हाथों से दुल्हन बनाती नजर आ रही है। अक्षरा शादी के दिन सफेद रंग का लहंगा पहनेगी। वहीं अभिमन्यु भी मैचिंग शेरवानी पहनकर दमखम दिखाएगा। अबीर तैयार होने में अपने पापा की मदद करेगा। इस दौरान अक्षरा के हाथ से अभिमन्यु की तस्वीर गिर जाएगी। तस्वीर टूटते ही अक्षरा की सांस अटक जाएगी।

    अक्षरा और अभिमन्यु ने फैसला किया है कि अबीर के खातिर वो फिर से एक हो जाएं। हालांकि किस्मत को इस बार कुछ और ही मंजूर है। सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के लेटेस्ट प्रोमो में अभिमन्यु अबीर के साथ शादी के वेन्यू में जाता नजर आ रहा है। जल्दी पहुंचने के चक्कर में अभिमन्यु अपनी कार का एक्सीडेंट कर बैठेगा। इस एक्सीडेंट में अभिमन्यु और अबीर की मौत होने वाली है। 

    अभिमन्यु और अबीर की मौत होते ही अक्षरा की जिंदगी फिर से तबाह हो जाएगी। अभिनव के बाद अभिमन्यु और अबीर भी अक्षरा को छोड़कर चले जाएंगे। जिसके बाद अक्षरा अभिमन्यु और अबीर के बिना ही अपनी जिंदगी के सफर पर चल पड़ेगी। जिसके बाद सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की कहानी में लंबा लीप देखने को मिलने वाला है। 

    Tags