Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: षड्यंत्र का शिकार होते ही जेल पहुंचेगा अभिमन्यु, मंजरी को मिलेगी किए की सजा

    सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में अभिमन्यु साजिश का शिकार होने वाला है। इस बार तो अक्षरा भी अभिमन्यु पर यकीन करने से इनकार कर देगी। 

    Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: षड्यंत्र का शिकार होते ही जेल पहुंचेगा अभिमन्यु, मंजरी को मिलेगी किए की सजा

    सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की कहानी में इस समय काफी उतारचढ़ाव देखने को मिल रहे हैं। मंजरी और अभिमन्यु ने मिलकर अक्षरा से अबीर को दूर कर दिया है। इसी बीच अक्षरा अभिनव से भी हाथ धोने वाली है। इस बात का सबूत सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' का लेटेस्ट प्रोमो है। सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के प्रोमो की मानें तो जल्द ही कहानी में अभिनव की मौत होने वाली है। अभिनव की मौत होते ही अक्षरा पर दुखों का पहाड़ टूट जाएगा। सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के प्रोमो में अभिमन्यु अभिनव को खाई में धक्का देते नजर आ रहा है। 

    खाई में गिरने की वजह से अभिनव की मौत हो जाएगी। खुद अभिमन्यु अभिनव की मौत की खबर अक्षरा को देगा। अभिनव की मौत की खबर सुनकर अक्षरा टूटकर बिखर जाएगी। अक्षरा दावा करेगी कि पहले अभिमन्यु ने अबीर को उससे अलग किया अब उसने अभिनव को भी उससे दूर कर दिया है। अक्षरा रोते रोते हुए कहेगी कि अभिमन्यु ने उसे प्यार करना सिखाया लेकिन प्यार निभाते कैसे हैं ये चीज उसने अभिनव से सीखी है। 

    अभिनव की मौत के बाद अक्षरा बुरी तरह से टूटकर बिखरने वाली है। सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के लेटेस्ट प्रोमो में अक्षरा अभिमन्यु पर जमकर बरसती नजर आ रही है। वहीं अबीर भी ये बात जान जाएगा कि उसके पिता का कातिल अभिमन्यु है। अबरी अभिमन्यु को अपने पिता का कातिल बताना शुरू कर देगा। ऐसे में अभिनव की मौत के बाद अभिमन्यु की हालत खराब होने वाली है। 

    अक्षरा अभिमन्यु को कोर्ट में घसीटेगी। वहीं मंजरी अपने बेटे को बचाने के लिए धरती आसमान एक करने वाली है। इस दौरान मंजरी को अहसास होगा कि उसने अक्षरा के साथ कितना गलत किया है। हालांकि तब तक काफी देर हो चुकी होगी। अक्षरा की वजह से अभिमन्यु जेल पहुंच जाएगा। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि बेटे से दूर होकर मंजरी क्या करेगी। 

    Tags