Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अबीर के लिए केस लड़ने की जिद्द छोड़ेगा अभिमन्यु, मां मंजरी के ऐसे ठिकाने लगाएगा होश

    सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में अभिमन्यु अबीर का कोर्ट केस होल्ड पर रख देगा। ये बात सुनकर अभिनव और अक्षरा को बड़ी राहत मिलने वाली है। 

    <p>ये रिश्ता क्या कहलाता है से जुड़ी तस्वीर&nbsp;</p>

    ये रिश्ता क्या कहलाता है से जुड़ी तस्वीर&nbsp;

    सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है लोगों को अपनी कहानी से इंप्रेस करने का काम कर रहा है। सीरियल के अंदर जो अब ट्विस्ट आने वाला है वो काफी दिलचस्प है। अभिमन्यु अबीर को लेकर जो जंग अक्षरा और अभिनव के साथ उसकी चल रही है उसे छोड़ने वाला है। जी हां, इसके अलावा अबीर के कहने पर अभिनव और अक्षरा कसौली जाने का प्लान करेंगे। 

    अबीर का ऑपरेशन होने के बाद अभिमन्यु अक्षरा और अभिनव को डिस्चार्ज पेपर्स देता है। साथ ही उन्हें बताता है कि अबीर को क्या खाना है और क्या नहीं। गोयनका परिवार में अबीर के आते ही खुशी लौट आती है। हर कोई अबीर को लेकर काफी खुश होता है। सभी लोग अबीर से उसकी इच्छा जानने की कोशिश करते हैं। ऐसे में अबीर कसौली जाने की जिद्द करता है, लेकिन उसके लिए उसे अभिमन्यु की परिमशन चाहिए होती है। 

    नहीं चलेगा कोर्ट केस

    वहीं, दूसरी तरफ मंजरी अबीर के केस को लेकर वकील से बात करती हुई दिखाई देती है। वो कहती है कि अबीर की स्थिति इस वक्त ठीक नहीं है ऐसे में केस को आगे के लिए टाल दें। वहीं, अभिमन्यु सारी बाते सुनने के बाद ये फैसला लेता है कि अब कोई भी कोर्ट केस नहीं चलेगा। क्योंकि उसके लिए उसके बेटे की हेल्थ और खुशियां दोनों काफी मायने रखती है। इसका असर अबीर पर काफी पड़ेगा। ये सुनते ही मंजरी हैरान रह जाती है। 

    गोयनका परिवार होगा खुश

    वहीं, जब कसौली जाने की बात होती है कि तो अभिनव कहता है कि इस बारे में एक बार अभिमन्यु से पूछना चाहिए क्योंकि उन्होंने केस को होल्ड पर रखकर सारी चीजें औऱ परेशानियां ही खत्म कर दी है। इस चीज पर मनीष गोयनका भी सहमत होते हुए दिखाई देते हैं। लेकिन अभिमन्यु से अक्षरा इसीलिए बात नहीं कर पाती क्योंकि वो मेडिकल कैंप के लिए बाहर गया होता है। ऐसे में अक्षरा आरोही से परमिशन ले लेती है और अभिमन्यु को सब बताने के लिए कहती है। 

    Tags