Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: कायरव-मुस्कान के रिश्ते के खिलाफ होगा अभिनव, अक्षरा-अभिमन्यु आएंगे साथ

    सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में इस वक्त काफी सारा ड्रामा देखने को मिलने वाला है। कायरव और मुस्कान को लेकर अभिमन्यु और अभिनव के बीच बहस होने वाली है। 

    Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: कायरव-मुस्कान के रिश्ते के खिलाफ होगा अभिनव, अक्षरा-अभिमन्यु आएंगे साथ

    सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में इस वक्त काफी कुछ होता हुआ दिखाई देने वाला है। सीरियल की कहानी में अबीर अपने पिता को ढूंढने के लिए काफी कोशिश कर रहा है। यहां तक की अक्षरा को भी ये बात परेशान कर रही है कि वो अबीर को अभिमन्यु के बारे में सचाई कैसे बताए। क्योंकि इस बात से अभिनव बिल्कुल अंजान है कि अबीर को पता चल गया है कि वो उसका असली पिता नहीं है। 

    सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के आज के एपिसोड में भी काफी कुछ देखने को मिलने वाला है। सीरियल की शुरुआत में देखने को मिलेगा कि अक्षरा अबीर के सवालों से परेशान होती हुई दिखाई देती है। उसकी हालत देखने के बाद अभिनव उसके पास आता है। वो उससे परेशानी की वजह भी पूछता है कि लेकिन अक्षरा बहाना मारते हुए कहती है कि उसे डर है कि कहीं वो एग्जाम में फेल न हो जाए। ऐसे में अभिनव उसका हौसला बढ़ाएगा। 

    कायरव करेगा मुस्कान को प्रपोज

    वहीं, कायरव मुस्कान के होस्टल पहुंच जाएगा। वहां के गार्ड उसे हंगामा करने को लेकर मारेंगे भी लेकिन कायरव टस से मस नहीं होगा। वो जोर-जोर से मुस्कान को आवाज लगाने लगेगा। तभी मुस्कान कायरव को पीटता हुआ देखकर भागकर आएगी। वो गार्ड को उसे न मारन के लिए कहेगी। कायरव इसके बाद धीरे-धीरे करके अपने दिल की बात उसे बताने लगेगा। कायरव मुस्कान को प्रपोज कर देगा और मुस्कान खुशी-खुशी उसे अपना लेगी। लेकिन मुस्कान कहती है कि वो उस पर भरोसा नहीं करती है। ये सुनकर कायरव टूट जाता है। इसीलिए हम साथ नहीं हो सकते हैं। 

    अक्षरा-अभिमन्यु के रिश्ते में आएगा सुधार

    इसके अलावा अबीर अभिमन्यु को बताएगा कि अक्षरा ने उससे वादा किया है कि जब वो बड़ा हो जाएगा तब उसे उसके असली पिता के बारे में अक्षरा सब कुछ बता देगी। ये सुनकर अभिमन्यु को राहत मिलेगी। अगले दिन अक्षरा अभिमन्यु से पूछेगी कि वो सब सच जानता था तभी उसने अबीर को सच क्यों नहीं बताया? अभिमन्यु कहता है कि मुझे यकीन है कि तुम उसे बड़े होकर सब सच बता देगी। अक्षरा अभिमन्यु को थैंकू कहती है। 

    अभिमन्यु-अभिनव के बीच कायरव को लेकर बहस

    अक्षरा को कायरव अपनी औऱ मुस्कान की सारी बातें बता देता है। वो हमेशा के लिए सिंगापुर जाने की बात करता है। उस वक्त अक्षऱा का फोन स्पीकर पर होता है। अभिनव सारी बातें सुन लेता है। अभिनव कहता है कि मुस्कान ने सही फैसला लिया है, लेकिन अभिमन्यु कहता है कि मुस्कान को कायरव से ज्यादा प्यार कोई औऱ नहीं कर सकता है। अभिनव और अभिमन्यु दोनों के बीच इस बात को लेकर जमकर बहस होगी। अक्षरा दोनों पर चिल्लाती है और उन्हें चुप करवा देती है। ये सारी चीजें अबीर सुन लेता है। 

    Tags