Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अबीर असली पिता को ढूंढने की अभिमन्यु को देगा जिम्मेदारी, कांप उठेगी अक्षरा की रूह

    सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में अबीर अभिमन्यु को अपने मन की सारी सच्चाई बता देगा औऱ कहेगा कि वो उसके असली पिता को उसके सामने लेकर आए। 

    image

    सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाताहै में फुल ड्रामा देखने को मिलने वाला है। सीरियल की कहानी में जो ट्विस्ट एंड टर्न सामने आ रहे हैं उसे देखकर फैंस काफी इंप्रेस हो रहे हैं। सीरियल की शुरुआत काफी सारे बवाल के साथ होती है। अभिनव स्कूल में जब नहीं पहुंच पाता तब अभिमन्यु अबीर के साथ प्रोजेक्ट पेश करना शुरू कर देता है, लेकिन बाद में अभिनव भी वहां पर पहुंच जाता है। दोनों मिलकर अबीर का प्रोजेक्ट सबमिट करवा रहते होते हैं, लेकिन अभिनव के हाथों से अबीर का प्रोजेक्ट छूट जाता है और वो टूट जाता है। 

    अक्षरा को जब ये बात पता चलती है तो वो काफी गुस्सा होती है। ऐसे में वो अबीरे के लिए केक बनाने का फैसला करती है। वहीं दूसरी तरफ कायरव को मुस्कान को परेशान करने के चलते काफी डांट पड़ती है। बड़े पापा कायरव को साफ कह देते हैं कि वो मुस्कान से दूर रहे औऱ उसकी परेशानी और न बढ़ाए। अबीर एक कमरे में रखे केक को देखकर काफी खुश हो जाता है। वो चुपकर केक खाने के बारे में सोचता है, लेकिन तभी अक्षरा और अभिनव वहां पर आ जाते हैं। अक्षरा कहती है कि उसे इसी बात का डर था कि ये सब होगा। इसके बाद अभिनव कहता है कि वो अबीर का असली पिता नहीं है। ये बात अबीर सुन लेता है। उसका दिल टूट जाता है। 

    अबीर का मुंह उतरा देख सभी लोग परेशान हो जाते हैं। सभी उसेे मनाने की काफी कोशिश करते हैं। अबीर अक्षरा का बनाया हुआ केक भी नहीं खाता है। वो खुद को कमरे में बंद कर लेता है और सोचता है कि उससे ये बात क्यों चुपाई गई। वहीं, आरोही ये चाहती है कि वो रूही को अभिमन्यु के बारे में बता दें कि उसके पॉपी अभी कसौली में अबीर के पास है। लेकिन मंजरी मना कर देती है। ये सारी बातें रूही सुन लेती है और उसे बिल्कुल भी बुरा नहीं लगता। बल्कि वो खुश होती है कि उसके पॉपी अबीर का इलाज करने के लिए वहां पर गए हुए हैं। 

    इसके बाद अक्षरा, अभिमन्यु और अभिनव तीनों मिलकर अबीर के लिए डांस करते हैं। लेकिन अबीर का मुड ठीक नहीं होता है। लेकिन सीरियल के आखिर में दिखाया जाता है कि अबीर अभिमन्यु को सारी चीजें बता देता है औऱ कहता है कि वो उसके रियल पिता को ढूंढने में उसकी मदद करें। वो इसके बाद उससे कुछ भी नहीं मांगेगा। 

    Tags