Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अबीर की जान खतरे में आने पर अभिमन्यु को तांडव रूप दिखाएगी अक्षरा, कर देगी हालत खराब

    सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में अभिमन्यु के चलते अबीर की हालत खराब हो जाएगी। इसके चलते अक्षरा का भयानक रूप बिरला परिवार को देखने के लिए मिलेगा। 

    image

    सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में अबीर को लेकर अभिमन्यु और अक्षरा के बीच जंग होने वाली है। वहीं, अभिनव खुद को कमजोर समझेगा। एपिसोड की शुरुआत में मंजरी और अभिमन्यु अबीर की कस्टडी को लेकर बात करते हुए दिखाई देते हैं। मंजरी अभिमन्यु के दिमाग में ये चीज डालती है कि वो अपनी सारी चीजें और रिश्ते भूल जाए बस यहीं याद रखे कि वो अबीर का पिता है।

    आरोही अभिमन्यु से कहती है कि उसे अबीर की कस्टडी का केस नहीं लड़ना चाहिए। अबीर अक्षरा की जिंदगी है और वो अबीर को खोते हुए उसे नहीं देख सकती है। वहीं, आरोही को इग्नोर करते हुए अभिमन्यु कहता है कि अबीर भी उसका बच्चा है और उस पर उसका बराबर का हकदार है। वहीं, अक्षरा अभिनव को कोई भी काम करने से मना कर देगी क्योंकि उसके हाथ पर चोट लगी होगी। 

    वहीं, अक्षरा, अभिनव से कहती हैं कि उसे उसके सपोर्ट की पूरी जरूरत है। अभिनव उसकी इस लड़ाई में पूरा साथ दें। वहीं, मुस्कान और नीलिमा जाने के लिए निकलते हैं, लेकिन अक्षरा उन्हें रोक देती है। लेकिन नीलिमा कहती है कि हालता बिगड़ने से पहले उन्हें चले जाना चाहिए। वहीं, अभिमन्यु, अभीर और रूही के साथ लुकाछिपी खेलता है। इस दौरान अभिर ट्रंक में छिप जाता है। अबीर का उसमें दम घुटने लगता है।

    वहीं, दूसरी तरफ अक्षरा को घबराहट होने लगती है। वो दीया जलाने की कोशिश करती है लेकिन वो नहीं जलता। अबीर जब नहीं मिलता तो अभिमन्यु उसे ढूंढने लगता है। अक्षरा बिरला हाउस में फोन करती है, लेकिन कोई फोन नहीं उठाता। अभिमन्यु लेकिन बाद में अबीर को ढूंढ लेता है और बेहोश हालत में उसे देखकर घबरा जाता है। तुरंत ही वो उसे हॉस्पिटल ले जाता है। अक्षरा को फोन आता है जिसमें अबीर के बारे में उसे बताया जाता है। अक्षरा की हालत खराब हो जाती है और वो तुरंत हॉस्पिटल के लिए निकलती है। 

    Tags