Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अस्पताल को बचाने के लिए जमीन आसमान एक करेगा अभिमन्यु, अक्षरा की इज्जत पर मंडराएगा खतरा

    अभिमन्यु और अक्षरा बिड़ला अस्पताल जाते हैं और वहां कुछ जरूरी बातों पर चर्चा करते हैं। वहां अभिमन्यु अक्षरा को अपनी फीलिंग्स के बारे में बातएगा। 

    Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अस्पताल को बचाने के लिए जमीन आसमान एक करेगा अभिमन्यु, अक्षरा की इज्जत पर मंडराएगा खतरा

    'ये रिश्ता क्या कहलाता है 'टीवी के टॉप शो में से एक है और ये शो हर दिन दिलचस्प होता जा रहा है। इस शो में प्रणाली राठौड़ और हर्षद चोपड़ा लीड रोल में हैं और इस सीरियल को राजन शाही प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिलहाल इस सीरियल में काफी ट्विस्ट और टर्न देखने को मिल रहे है जिससे ऑडियंस काफी कनेक्ट हो रही है। इन दिनों सीरियल में अभिनव की मौत के बाद अक्षरा और अभिमन्यु की बॉन्डिंग के बारे में दिखाया जा रहा है। 

    अभिमन्यु (हर्षद चोपड़ा) को एहसास हुआ कि वह अब भी अक्षरा (प्रणाली राठौड़) से प्यार करता है। आरोही ने उसे आगे बढ़ने और अक्षरा को फिर से एक्सेप्ट करने के लिए हां कर दी है। हम सभी जानते हैं कि मनीष और अभीर भी अभिमन्यु और अक्षरा की शादी करवाने के लिए तैयार हैं। अभीर ने अक्षरा और अभिमन्यु से भी बात की और उन्हें शादी करने के लिए कहा है। हालांकि, इसपर अक्षरा ने उन्हें डांट लगा दी है। 

    आने वाले एपिसोड में अभिमन्यु को फिर से अक्षरा से मिलने और बात करने से बचते हुए देखा जाएगा। अक्षरा अभिमन्यु को फोन करेगी और वह जानबूझकर उसकी कॉल को टाल देगा। वह अस्पताल के लीगल केस को देखने के लिए अस्पताल आएंगी। लेकिन अभिमन्यु खुद को छुपा लेगा और अक्षरा के सामने नहीं आएगा। 

    बीते एपिसोड में अक्षरा ने अस्पताल में एक लीगल केस में अभिमन्यु से मदद मदद मांगी। अक्षरा को उस वक्त परेशानी आई जब वह एक प्रेजेंटेशन देने जा रही थी, तभी उनकी ड्रेस फट गई फिर अभिमन्यु ने उसे अपनी जैकेट दी। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' एक लंबे समय तक चलने वाला शो है, जिसे एक्टर करण मेहरा और हिना खान के साथ शुरू किया गया था। शो बहुत अच्छा चला और एक्टर्स को घर-घर में फेमस बना दिया। नैतिक और अक्षरा ने लंबे समय तक टेलीविजन पर राज किया। इसके बाद कहानी में मोहसिन खान और शिवांगी जोशी का एंटर हुए जो कार्तिक और नायरा के लीड रोल के लिए बेहद लोकप्रिय हो गए। इन दिनों शो में हर्षद चोपड़ा और प्रणाली राठौड़ 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में लीड रोल निभा रहे हैं।(ये न्यूज़ हमारी इंटर्न सिमरन शर्मा ने लिखी है)

    Tags