Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert: अभिमन्यु के सामने लाचार दिखेगी अक्षरा, डर के कारण आरोही चलेगी चाल

    सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में आरोही की सच्चाई अक्षरा के सामने आ जाएगी। अक्षरा इस सच को बताने के लिए जैसे ही अभिमन्यु के पास पहुंचेगी वैसे ही आरोही एक बड़ी चाल चल देगी।

    <p>ये रिश्ता क्या कहलाता है में आरोही</p>

    ये रिश्ता क्या कहलाता है में आरोही

    टीवी टीआरपी की दुनिया में इस वक्त सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है काफी धूम मचाने में लगा हुआ है। इस सीरियल में आए दिन कोई न कोई ड्रामा होता ही रहता है। इस बार फैंस की एक्साइटमेंट इसीलिए भी बढ़ती हुई नजर आई है क्योंकि आरोही ने अक्षरा के सामने एक्सीडेंट की सारी सच्चाई कबूल ली है। आरोही की बात सुनते ही अक्षर उसे जोरदार चाटा मार देती है। लेकिन अब ऐसा ट्विस्ट सीरियल में आने वाला है, जिसकी उम्मीद किसी को भी नहीं होगी। सीरियल के अंदर जैसे ही अभिमन्यु हॉस्पिटल पहुंचता है तो उसे इनवेस्टिगेटर का फोन आता है। वह उसे इस बात की जानकारी देता है कि उन्हें एक्सीडेंट की फुटेज मिल चुकी है और उसमें दो लोग नजर आ रहे हैं। अभिमन्यु इसके बाद फुटेज को देखता है औऱ हैरान रह जाता है।

    जब आरोही के मुंह से अक्षरा सच्चाई सुनेगी तो वो तुंरत ही बिरला हाउस की तरफ जाएगी। आरोही उसे रोकने की भी बहुत कोशिश करेगी लेकिन अक्षरा कुछ भी नहीं सुनेगी। बिरला हाउस में जब अक्षरा पहुंचेगी तो उसे वहां कोई भी नहीं मिलेगा। ऐसे में वो तुरंत ही हॉस्पिटल की ओर भाग जाएगी। तभी अक्षरा के पास अभिमन्यु फोन करेगा और उसे हॉस्पिटल में पहुंचने के लिए कहेगा। एक्सीडेंट का फुटेज हाथ लगते ही अभिमन्यु सबको हॉस्पिटल पहुंचने के लिए कहेगा। अक्षरा हॉस्पिटल घबराते हुए पहुंच तो जाएगी, लेकिन उसी हालत खराब हो जाएगी। वहीं, अभिमन्यु अक्षरा के लिए एक म्यूजिक थेरेपी डिपार्टमेंट भी शुरू करेगा।

    उस जश्न के बीच अक्षरा अभिमन्यु को सब सच बताने की कोशिश करेगी है, लेकिन बीच में ही उसे पैनिक अटैक आना शुरू हो जाएगा। वहीं, दूसरी ओर आरोही को रोकने के लिए अक्षरा बेहोश होकर गिर जाएगी, जिसके चलते ही अक्षरा अभिमन्यु को सच्चाई नहीं बता पाएगी। टीवी टीआरपी की लिस्ट में देखा जाए तो ये सीरियल हमेशा टॉप 5 के अंदर ही बना रहता है।

    Tags