HT India's Most Stylish 2022: पहचान में नहीं आई दिशा पाटनी, रणवीर-वाणी, अर्जुन-मलाइका भी पहुंचे

    अपने स्टाइल की झलक दिखाते इन सेलेब्स को रेड कारपेट पर देखना मज़ेदार था। हाल में रणबीर कपूर फिल्म ‘शमशेरा’ की हीरोइन वाणी कपूर के साथ पहुंचे। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के आउटफिट एक दूसरे से मैच करते नज़र आये। लें सबसे ज्यादा ध्यान तो ‘एक विलेन रिटर्न्स’ की हीरोइन दिशा पाटनी ने अपनी तरफ खींचा।

    HT India's Most Stylish 2022: पहचान में नहीं आई दिशा पाटनी, रणवीर-वाणी, अर्जुन-मलाइका भी पहुंचे

    हिंदुस्तान टाइम्स का सालाना अवार्ड फंक्शन ‘इंडिया’ज मोस्ट स्टाइलिश 2022 ’ में आज सेलेब्स का जमावड़ा देखने को मिला। अपने स्टाइल की झलक दिखाते इन सेलेब्स को रेड कारपेट पर देखना मज़ेदार था। हाल में रणबीर कपूर फिल्म ‘शमशेरा’ की हीरोइन वाणी कपूर के साथ पहुंचे। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के आउटफिट एक दूसरे से मैच करते नज़र आये। लें सबसे ज्यादा ध्यान तो ‘एक विलेन रिटर्न्स’ की हीरोइन दिशा पाटनी ने अपनी तरफ खींचा।

    दिशा पिछले कुछ वक़्त से बदली हुई नज़र आ रही है। उनका लुक पूरी तरह से बदल गया है। उनका हेयरस्टाइल पहले से काफी अलग और अनोखा लग रहा है। दिशा ‘इंडिया’ज मोस्ट स्टाइलिश 2022’ ब्लैक थाई स्लिट कट ड्रेस में नज़र आई। पहली बार में उन्हें देख कर पहचान पाना थोड़ा मुश्किल था। देखिये-

    मुंबई में हो रहे हैं ‘इंडिया’ज मोस्ट स्टाइलिश 2022’ में एंटरटेनमेंट जगत के कई बड़े सितारे जैसे रणबीर कपूर, शिल्पा शेट्टी, वाणी कपूर, अर्जुन कपूर। मलाइका कपूर, अनिल कपूर, गुलशन ग्रोवर, तनिषा मुखर्जी, करण कुंद्रा, तेजस्वी प्रकाश, शहनाज़ गिल, रश्मि देसाई, रसिका दुग्गल, हैली शाह, अनु मलिक जैसी सितारे नज़र आये। कई एक्टर्स ने अपने फैशन के लिए अवार्ड जीते। अनिल कपूर, रवीना टंडन ने लीजेंड स्टाइल का अवार्ड अपने नाम किया। वहीं करण कुंद्रा और तेजस्वी बने मोस्ट स्टाइलिश टीवी के सितारे।

    Tags