2022 FIFA World Cup: 'दुनिया शाहरुख और दीपिका को जानती है', ट्विटर पर क्यों ट्रेंड हुई ये लाइन

    शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण वर्ल्ड कप देखने पहुंचे थे। यहां पर दोनों को देखकर लोगों ने ट्विटर पर एक ट्रेंड लाइन शुरू कर दी, ''दुनिया शाहरुख और दीपिका को जानती है, नरोत्तम मिश्रा को नहीं।''

    2022 FIFA World Cup: 'दुनिया शाहरुख और दीपिका को जानती है', ट्विटर पर क्यों ट्रेंड हुई ये लाइन

    पूरी दुनिया में फिलहाल फुटबॉल के वर्ल्ड कप की बात हो रही है। अर्जेटीना और फ्रांस का तगड़ा मुकाबला हुआ है और मेसी के जादुई खेल से अर्जेटीना ने ये फाइनल मैच अपने नाम कर लिया। इस बीच बॉलीवुड के तमाम सितारे ये मैच देखने पहुंचे थे जिसमें से दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान भी एक थे। दीपिका ने तो इंडिया के इतिहास में पहली बार वर्ल्ड कप की ट्रॉफी को रिवील किया। वहीं शाहरुख ने भी इस मैच से जुड़कर चार चांद लगा दिए। शाहरुख खान ने मेसी का सपोर्ट किया और ट्विटर पर बधाई भी दी है।

    लेकिन इन सबके बीच ट्विटर पर एक अलग ही चीज ट्रेंड कर रही है। दरअसल दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म पठान के गाने बेशर्म रंग की वजह से कुछ संगठनों और लोगों की नजरों में घिरे हुए हैं और ट्रोल किए जा रहे हैं। लेकिन फैंस ने मैच के बाद शाहरुख और दीपिका को ट्रेंड करवा दिया। साथ में एक लाइन है जो लोग खूब लिख रहे हैं और ट्रेंड कर रहे हैं। ये लाइन है - ''दुनिया शाहरुख और दीपिका को जानती है, नरोत्तम मिश्रा को नहीं।'' बता दें कि नरोत्तम मिश्रा मध्य प्रदेश के गृह मंत्री हैं और उन्होंने बेशर्म रंग गाने पर इसलिए आपत्ति जताई थी क्योंकि उसमें दीपिका पादुकोण ने भगवा रंग की बिकिनी पहनी है। उन्होंने कहा था कि इससे उनकी हिंदू होने के नाते भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने धमकी दी थी कि गाने में बदलाव किए जाएं वरना वो फिल्म को राज्य में रिलीज नहीं होने देंगे।

    कई संगठन और लोग पठान कंट्रोवर्सी में पड़ गए हैं लेकिन फैंस तो फैंस ही हैं। वो उन सारे एक्ट्रेसेस की फोटोज ट्विटर पर पोस्ट करने लगे जिसमें हिरोइनों ने भगवा रंग की बिकिनी पहनी है और तब किसी को कोई दिक्कत नहीं थी। बहुत से मौके पर टीवी और बॉलीवुड की एक्ट्रेसेस ने भगवा रंग की बिकिनी पहनी है। 

    बात करें फिल्म पठान की तो इसे सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में जॉन अब्राहम भी लीड रोल मे हैं। पठान अगले साल 25 जनवरी, 2023 को रिलीज होगी।

    Tags