तारा सुतारिया के बाद आदर जैन को मिला नया प्यार, दुनिया के सामने हाथ थामे फोटो की शेयर

    आदर जैन ने किया अपने नए प्यार का ऐलान, तारा सुतारिया देख रही हो ना?

    तारा सुतारिया के बाद आदर जैन को मिला नया प्यार, दुनिया के सामने हाथ थामे फोटो की शेयर

    तारा सुतारिया और आदर जैन ने काफी समय तक एक दूसरे को डेट किया था। आदर जैन करीना कपूर के कजन भाई हैं और एक्टर भी। लेकिन इस साल की शुरुआत में ही दोनों ने अपनी राहें अलग कर ली थीं। हाल ही में तो तारा सुतारिया ने भी कह दिया था कि वो सिंगल हैं और किसी रिलेशनशिप में नहीं हैं। इन सब बातों के बाद अब आदर जैन तो अपनी लाइफ में आगे बढ़ते नजर आए हैं।

    दरअसल आदर जैन ने सोशल मीडिया पर एक फोटो पोस्ट की है। इसमें वो काउच पर बैठे हुए हैं और उनका पैर सामने रखी कांच की टेबल पर है और वो अपने हाथों में किसी का हाथ लिए नजर आ रहे हैं। इस फोटो के कैप्शन ने भी सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है। उन्होंने लिखा, ''मेरी जिंदगी की रोशनी।'' इसके बाद उन्होंने दिल वाला इमोजी भी शेयर किया है। 

    रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा ने तुरंत इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा है, ''मैं तुम्हारी रोशनी से मिलने का इंतजार नहीं कर सकती।''

    दिवाली पार्टी में मिस्ट्री गर्ल के साथ आए नजर

    दिवाली से ठीक एक दिन पहले 11 नवंबर को करीना कपूर ने अपने घर पर पार्टी रखी थी। इस पार्टी में पूरा कपूर परिवार शामिल हुआ था। यहां पर आदर जैन को एक लड़की के साथ हाथों में हाथ डाले देखा जा सकता है। ये वही लड़की है जिसका हाथ आदर ने अपनी पोस्ट में शेयर किया है। इस मिस्ट्री गर्ल के हाथ पर नजर डालेंगे तो साफ हो जाएगा कि दोनों हाथ एक ही है। हालांकि अब सबको इस बात का इंतजार रहेगा कि आखिर ये मिस्ट्री गर्ल है कौन। क्योंकि आदर ने तो अभी तक अपनी नई गर्लफ्रेंड का नाम तक नहीं बताया है।

    आदर जैन की फिल्मों की बात करें तो एक्टर कैदी बंद, हैलो चार्ली और ऐ दिल है मुश्किल में नजर आ चुके हैं।

    Tags