तारा सुतारिया और आदर जैन का चार साल बाद हुआ ब्रेकअप, जानिए वजह

    जानिए क्यों अलग हुए आदर और 

    तारा सुतारिया और आदर जैन का चार साल बाद हुआ ब्रेकअप, जानिए वजह

    नए साल की शुरुआत बॉलीवुड जगत के कुछ सितारों के कुछ खास नहीं रही है। इस लिस्ट में एक्ट्रेस तारा सुतारिया का नाम भी शामिल है। तारा लंबे समय से आदर जैन के साथ रिलेशनशिप में थी। लेकिन अब एक्ट्रेस के ब्रेकअप की खबर ने सभी को हैरान कर दिया है। दोनों चार सालों से एक दूसरे के साथ थे। लेकिन जब इस बार कपूर परिवार के घर हुए क्रिसमस सेलिब्रेशन में तारा नहीं नज़र आईं तो दोनों के ब्रेकअप के कयास तेज हो गए। अब इस खबर को कन्फर्म बताया जा रहा है।

    इस बारे में का तारा और आदर के एक करीबी सूत्र ने ईटाइम्स को दोनों के ब्रेकअप की जानकारी दी है। सूत्र ने बताया-'तारा और आदर ने आपसी सहमति से एक दूसरे से दूर होने का फैसला किया है. ब्रेकअप के बाद भी दोनों दोस्त बने रहेंगे और एक-दूसरे का ख्याल भी रखेंगे.'

    तारा और आदर जैन की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिये एक पार्टी में हुई थी। इस पार्टी के बाद से दोनों के बीच पहले दोस्ती और फिर प्यार का रिश्ता शुरू हो गया था। दोनों कई पार्टीज़, इवेंट एयर फैमिली गेट टुगेदर के मौके पर साथ ही नज़र आते थे। यहां तक कि सोशल मीडिया पर वक दूसरे संग तस्वीरें शेयर कर अपने प्यार का इज़हार भी करते थे। दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को छुपा कर नहीं रखा। लेकिन अब ब्रेकअप के बाद दोनों चुप्पी साधे बैठे हैं। हालांकि, इनके अलग होने के पीछे का सही कारण किसी के सामने नहीं आया है।

    Tags