ब्रेकअप के सवाल पर पीछा छुड़ाकर भागीं तारा सुतारिया, पैपराजी को बोली ये बात

    आदर जैन का नाम सुनते ही भाग पड़ीं तारा सुतारिया 

    ब्रेकअप के सवाल पर पीछा छुड़ाकर भागीं तारा सुतारिया, पैपराजी को बोली ये बात

    तारा सुतारिया और आदर जैन ने आपसी सहमति से ब्रेकअप कर लिया है। दोनों करीब 4 साल रिलेशनशिप में रहे थे। दोनों की इस साल शादी की अटकलें भी लग रही थीं। आदर और तारा ने 2020 में अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया था। जबकि उससे पहले से दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे। नए साल पर ही दोनों के अलग होने की खबरें आई हैं। लेकिन दोनों ने अपनी राहें पिछले साल के आखिरी में अलग होने का फैसला कर लिया था। इस बार तारा आदर जैन के यहां क्रिसमस पार्टी पर भी नजर नहीं आई थीं। जबकि साल 2020 और 2021 में दोनों बार उन्होंने पार्टी अटैंड की थी।

    दोनों के अलग होने का क्या कारण है, ये सामने नहीं आया है। दोनों ने ही अब तक इस मामले में कुछ नहीं कहा है। हालांकि तारा सुतारिया को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया और पैपराजी ने उनसे ब्रेकअप को लेकर सवाल पूछा कि क्या जो आर्टिकल्स छप रहे हैं वो सही हैं या नहीं। तारा सुतारिया बस वहां से रवाना होती नजर आईं और पैपराजी को थैंक्यू थैंक्यू ही बोला और निकल गईं। इससे तो साफ जाहिर लग रहा है कि उन्होंने आदर जैन के साथ अपनी राहें अलग कर ली हैं।

    तारा सुतारिया के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो उन्होंने हाल ही में अपनी अगली फिल्म 'अपूर्वा' की शूटिंग खत्म की हैं। तारा फिल्म की रैपअप पार्टी में नजर आई थीं। फिल्म में उनके साथ अभिषेक बनर्जी और राजपाल यादव और धैर्य करवा भी अहम रोल मे हैं। 'अपूर्वा' को नागेश भट ने डायरेक्ट किया है। 

    वैसे पिछले साल तारा फिल्म एक विलेन रिटर्न्स में नजर आई थीं। उनके अलावा फिल्म में अर्जुन कपूर, दिशा पटानी और जॉन अब्राहम भी लीड रोल मे थे। हालांकि फिल्म बड़े पर्दे पर फ्लॉप साबित हुई थी। 

    Tags