फिल्म 'निकम्मा' में अभिमन्यु दासानी और अजय देवगन का ये है कनेक्शन, ऐसी होगी कहानी

    एक्टर्स के ये किरदार एक जैसी ही ताकत रखते हो लेकिन ये दोनों फिल्में पूरी तरह से अलग हैं। अब ‘निकम्मा’ का इंतजार हो रहा है। इस फिल्म में अभिमन्यु के आलावा शिल्पा शेट्टी और शर्ली सेतिया अहम रोल में हैं।

    फिल्म 'निकम्मा' में अभिमन्यु दासानी और अजय देवगन का ये है कनेक्शन, ऐसी होगी कहानी

    एक्टर अभिमन्यु दासानी ने साल 2018 में आई अनोखी फिल्म 'मर्द को दर्द नहीं होता' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तो नहीं चली लेकिन एक्टर की एक्टिंग के लोग मुरीद हो गये। पिछले साल आई उनकी फिल्म ‘मीनाक्षी सुंदरेश्वर’ में भी उनके काम की तारीफ हुई थी। अब एक्टर ‘निकम्मा’ लेकर आ रहे हैं। अब इस फिल्म की कहानी और एक्टर के किरदार की जानकारी मिल गई है।

    एक सूत्र ने बॉलीवुड हंगामा को बताया, ‘निकम्मा सुपर-हिट तेलुगु फिल्म, मिडिल क्लास अभय (2017) की आधिकारिक रीमेक है। फिल्म को एमसीए के रूप में भी जाना जाता है। मूल फिल्म में नानी, भूमिका चावला और साई पल्लवी ने लीड रोल निभाया था। नानी के किरदार की तरह, अभिमन्यु दसानी का किरदार में भी एक फोटोग्राफिक मेमोरी वाला है। दूसरे शब्दों में कहे तो अभिमन्यु के किरदार में एक सीन या किसी भी एपिसोड को उच्च सटीकता के साथ याद करने की जादुई क्षमता है। उनके व्यक्तित्व का यह पहलू फिल्म का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।‘ तो सूत्र के अनुसार फिल्म में अभिमन्यु का किरदार की याददाश्त ही उनकी सबसे बड़ी शक्ति है।

    सूत्र ने आगे ये भी बताया कि कुछ ऐसा ही किरदार अजय देवगन ने अपनी हाल में रिलीज़ फिल्म ‘रनवे 34’ में निभाया था। सूत्र ने पोर्टल को बताया-‘दिलचस्प बात यह है कि अजय देवगन ने हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म रनवे 34 में एक निर्दोष फोटोग्राफिक मेमोरी वाला एक किरदार भी निभाया है। कैप्टन विक्रांत खन्ना के रूप में, वह अपनी शक्तिशाली मेमोरी का उपयोग करके हवाई जहाज को लगभग असंभव स्थिति में उतारने में सक्षम हैं।‘ बेशक एक्टर्स के ये किरदार एक जैसी ही ताकत रखते हो लेकिन ये दोनों फिल्में पूरी तरह से अलग हैं। अब ‘निकम्मा’ का इंतजार हो रहा है। इस फिल्म में अभिमन्यु के आलावा शिल्पा शेट्टी और शर्ली सेतिया अहम रोल में हैं।

    Tags